उत्तर प्रदेश चुनाव: आचार संहिता तोड़ने में बरेली सबसे आगे!
उत्तर प्रदेश में चुनाव का ऐलान हो गया है और इसके बाद बरेली में आचार संहिता उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
बरेली। चुनाव आयोग के सख्त रुख के बाद बरेली प्रशासन ने आचार संहिता का पालन कराने में कोई कौर कसर नहीं छोड़ी है उसके बावजूद हर रोज आचार संहिता के तोड़ने के मामले प्रकाश में आते रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक जबसे आचार संहिता लागू हुई तबसे बरेली जिले में सबसे ज्यादा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। Read Also: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पोस्टर, अखिलेश को अर्जुन तो राहुल को बनाया कृष्ण

सरकारी और निजी इमारतों से पोस्टर बैनर को हटाये गए और किसी ने चुनाव आयोग के आदेशो को नहीं माना है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही हुई है। वही कई गाड़ियों से चुनाव आयोग से निर्धारित रकम से ज्यादा मिलने गाड़ियों से प्रचार सामग्री मिलने पर सीज किया गया है। बरेली के डीएम पंकज यादव के अनुसार बरेली में सबसे ज्यादा आचार संहिता के तोड़ने के मामले प्रकाश में आये है। अब तक बरेली में सरकारी संपत्ति के संबंध में 11 एफआईआर , निजी संपत्ति के संबंध में 57 एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
वही लालबत्ती लाल बत्ती के संबंध में 31 , लाऊड स्पीकर के सम्बन्ध में 3 , बैठकों के सम्बन्ध में 5 , मतदाताओं को प्रलोभन देने के संबंध में 3 तथा अन्य मामलों में 75 प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएम पंकज का दावा है प्रशासन चुनाव को निष्पक्ष कराने के वचनवद्ध हैं । डीएम पंकज ने यह भी बताया है कि पुलिस ने जिले से कई अवैध हथियार की फैक्ट्री पकड़ने के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है साथ बरेली के कई मौहल्ले से 174 लोगों पर निवारात्मक कार्यवाही की गई है । वही चुनाव के मद्देनज़र कई हजार पंजीकृत हथियारों को जमा कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications