वाराणसी: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पोस्टर, अखिलेश को अर्जुन तो राहुल को बनाया कृष्ण
सपा और कांग्रेस के बीच होने वाले गठबंधन को लेकर वाराणसी में विवादित पोस्टर चस्पा करने का मामला सामने आया है।
वाराणसी। सपा और कांग्रेस के बीच होने वाले गठबंधन को लेकर वाराणसी में विवादित पोस्टर चस्पा करने का मामला सामने आया है। अतिउत्साहित अखिलेश समर्थकों ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर एक पोस्टर जारी किया जिसमें विकास से विजय की ओर रथ पर सवार अखिलेश यादव को अर्जुन और राहुल गांधी को अखिलेश के सारथी के तौर पर भगवान कृष्ण की भूमिका में दर्शाया गया है। Read Also: फिर विवादों में घिरे बीजेपी विधायक संगीत सोम, विवादित सीडी से प्रचार का आरोप

अखिलेश समर्थकों का मानना है कि जिस तरह से कौरवों की सेना को खदेड़ने के लिए भगवान कृष्ण और अर्जुन महाभारत में एक ही रथ पर सवार हुए थे। ठीक उसी तरह नरेंद्र मोदी को आने वाले चुनाव में पराजित करने के लिए अखिलेश और राहुल गठबंधन कर विजय रथ पर सवार होने जा रहे हैं। Read Also: अबकी बार चुनाव में खास वोटिंग मशीन, मतदाताओं का भ्रम दूर होगा!













Click it and Unblock the Notifications