बरेली: प्राइवेट हॉस्पिटल से बेहतर सेवा के लिए मशहूर है यह सरकारी अस्पताल

बरेली के जिला अस्पताल का दन्त विभाग अपने विभाग को प्राइवेट डेंटल क्लीनिकों से बेहतर साबित कर रहा है।

बरेली। यूपी में हमेशा स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठते रहे हैं लेकिन बरेली के महाराणा प्रताप जिला अस्पताल में दन्त विभाग ने ऐसी ही मिशाल पेश की है । जो आमतौर पर देश के सरकारी अस्पतालों में नहीं दिखती। बरेली के जिला अस्पताल का दन्त विभाग अपने विभाग को प्राइवेट डेंटल क्लीनिकों से बेहतर साबित कर रहा है। विभाग मरीजों को बेहतर और आधुनिक सुविधा दे रहा है। ये भी पढ़ें: आगरा: गरीबी, एक हाथ न रहने के बावजूद सोनिया ने हासिल किया बड़ा मुकाम

दन्त मरीजों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद

दन्त मरीजों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद

अस्पताल में मरीज अपने दांत से संबंधित सभी सुविधाओं को ले सकते हैं। वहीं, डेंटल क्लीनिक में प्रयोग आने वाले सभी इंस्ट्रूमेंटल को अच्छे तरह से साफ करके प्रयोग में लाया जाता है। इस क्लीनिक में सफाई और डॉक्टरों का व्यवहार बदलने से, हर रोज 150-200 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस विभाग में करीब चार लोग तैनात हैं, जिसमें दो सर्जन डॉक्टर, एक हाइजीनिस्ट, एक अटेंडेंड है।

परिसर में रहती है हमेशा सफाई

परिसर में रहती है हमेशा सफाई

विभाग की खासियतों में एक बात यह भी खास है कि क्लीनिक का परिसर बहुत साफ रहता है। क्लीनिक को साफ रखने में डॉक्टर्स के साथ सभी की भूमिका रहती है। विभाग में किसी को कॉटन का टुकड़ा दिखता है तो उसे उठाने में कोई परहेज नहीं करता। विभाग को साफ रखने के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर यूपी सरकार के धर्मार्थ मुख्य सचिव तारीफ कर चुके हैं। विभाग के डॉक्टर आदेश गंगवार के अनुसार उनकी हमेशा प्राथमिकता रहती है कि मरीज को बेहतर इलाज मिलने के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण भी मिले।

आधुनिक डेंटल चेयर यूनिट मौजूद

आधुनिक डेंटल चेयर यूनिट मौजूद

अस्पताल में एक्सरे के साथ आधुनिक डेंटल चेयर यूनिट मौजूद है। वहीं, विभाग के हाइजीनिस्ट डॉक्टर शकील ताज बताते हैं कि उनके विभाग को अच्छी सेवाओं के लिए प्रोत्साहित किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके विभाग की सेवाओं को देखते हुए बरेली के पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश खुद भी आया करते थे और अपने परिवार के लोगो को भी किसी भी दन्त समस्या होने पर इलाज के लिए भेजा करते थे।

दूर-दूर से आते हैं दांतो की समस्या लेकर मरीज

दूर-दूर से आते हैं दांतो की समस्या लेकर मरीज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+