एक बार फिर चर्चाओं में आए बरेली के झुमके, धनतेरस पर दिखी डिमांड

बरेली। उत्साह और उमंग के पर्व दीपोत्सव की शुरुआत सोमवार को धनतेरस पर घरों-प्रतिष्ठानों में कुबेर पूजन से हुई है। यह त्यौहार हिंदू समुदाय में चहुंओर बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में जरूरी सामान की खरीदारी के साथ ही लोग नई ज्वैलरी भी ले रहे हैं। महिलाएं अपने आभूषणों में चू​ड़ी, मुद्रिका तो खरीद ही रही हैं, साथ ही झुमकों के लिए अच्छी दुकान और बाजार भी जा रही हैं। ऐसे में यूपी के बरेली शहर में बाहर से आने वाले लोग अचानक बढ़ गए हैं, इसकी वजह हैं यहां के प्रसिद्ध झुमके।

बरेली के झुमके खरीदने को उमड़ रहे लोग

बरेली के झुमके खरीदने को उमड़ रहे लोग

बरेली में खरीदारों के बीच धनतेरस का अच्छा क्रेज देखा जा रहा है। लोग खुशियों को दुगना करने के लिए घर से निकलकर बच्चों के साथ बाजार पहुंच रहे हैं। धनतेरस के मौके पर लोग लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, सोने चांदी के आभूषण ख़रीद रहे हैं लेकिन बरेली के बाजार में इस बार अलग तरह का ट्रेंड देखा भी देखा जा रहा है।

महिलाएं सिर्फ यही खरीदना चाह रहीं

महिलाएं सिर्फ यही खरीदना चाह रहीं

झुमका खरीद के बारे में कई महिलाओं का कहना है कि वह परंपरागत खरीददारी तो हमेशा करती आई हैं। इस बार पहली बार वह यहां के झुमका खरीद रही हैं।

 यहां जैसे झुमके कहीं और नहीं मिलते

यहां जैसे झुमके कहीं और नहीं मिलते

महिलाओं का यह भी कहना है कि बरेली के बाजार में झुमके के जो डिजाइन मिलते हैं वह अन्य किसी जगह नही मिलते हैं। बरेली के व्यापारी भी धनतेरस पर हो रही रिकॉर्डधारी बिक्री से बेहद खुश दिखाई दे रहे है। सर्राफा व्यापारी अनिल मराठा ने बताया कि महिलायें लक्ष्मी गणेश की मूर्ति के साथ झुमके की मांग कर रही हैं। आमतौर पर यह कम देखने को मिलता है।

बरेली की झुमके की लोकप्रियता

बरेली की झुमके की लोकप्रियता

एक अन्य व्यापारी एस अनेजा ने बताया कि बरेली की झुमके की लोकप्रियता को देखते हुए महिलाएं झुमका खरीदना चाह रही हैं। इसके पीछे की वजह हाल के समय झुमका का जो टीवी सिनेमा से प्रचार हुआ उससे भी महिलाएं आकर्षित हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: सामने आया यूपी का सबसे अनोखा स्कूल, शाही ट्रेन जैसे परिसर में पढ़ते हैं यहां के बच्चे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+