यूपी पुलिस का फिर दबंग का अंदाज, बागपत में लांघी मर्यादा, चेयरमैन प्रत्याशी को दी गाली
योगी सरकार की जनता के बीच यूपी पुलिस की छवि सुधारने के प्रयास पर कुछ अफसर अब भी पानी फेर देते हैं। बागपत में ASP ने निकाय चुनाव के दौरान मर्यादा लांघते दिखे।

बागपत में एएसपी ने निकाय चुनाव के दौरान चैयमैन प्रत्याशी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। चुनावी ड्यूटी के दौरान एसपी मनीष मिश्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो गालियां देते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि एएसपी साहब ने चेयरमैन प्रत्याशी के साथ एजेटों को भी धमकी दे डाली। वे यहां नहीं रुके उनके करने पर चेयरमैन प्रत्याशी को जबरन वहां से हटाया गया।
उत्तर प्रदेश की पुलिस की पूर्व की दागदार छवि को सुधारने के लिए योगी सरकार ने बड़ी सख्ती दिखाई। इसके बावजूद यूपी पुलिस को वो पुराना अंदाज कई बार देखने को मिल जाता है, जिसको लेकर वो पहले से जानी जाती है। यूपी निकाय चुनाव के दौरान इसका एक उदाहरण फिर सामने आया जब बागपत एएसपी मनीष मिश्रा ने गाली देकर एक नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी की बात को सुनने से इनकार करने के साथ उसे गाली देकर वहां से भगाने की कोशिश की गई।
यह पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: आजमगढ़ व मऊ में बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग करने पहुंची महिलाएं
इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बागपत एएसपी मनीष मिश्रा इसका वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से यूपी पुलिस के व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें कि यूपी में मंगलवार यानी 11 मई को दूसरे चरण में प्रदेश के 38 जिलों में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है, जिनमें 7 नगर निगम भी शामिल हैं। सातों नगर निगम की मेयर सीटों के लिए कुल 83 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 581 पार्षद पद के लिए 3840 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जबकि 95 नगर पालिका परिषदों अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार और नगर पालिका के 2520 पार्षद सीटों के लिए 13315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसी के साथ 276 नगर पंचायत के अध्यक्षों के पद के लिए 2942 उम्मीदवार और इनके 3459 सदस्यों के पद के लिए 17997 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
Recommended Video

यह पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव: वाह रे पुलिस! गाजियाबाद के मोदीनगर में प्रत्याशी संग बांट रहे थे शराब, 3 सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications