यूपी निकाय चुनाव: वाह रे पुलिस! गाजियाबाद के मोदीनगर में प्रत्याशी संग बांट रहे थे शराब, 3 सस्पेंड

गाजियाबाद के मोदीनगर में प्रत्याशी के साथ शराब बांटने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए। साथ ही प्रत्याशी सहित चारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

UP POLICE

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। ये मतदान 38 जिलों में हो रहा है। वहीं, गाजियाबाद के मोदीनगर में प्रत्याशी के साथ शराब बंटवाने के आरोप में पीआरवी पर तैनात 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने मामले के बारे में बताते हुए कहा कि पुलिस को मोदीनगर के सारा रोड क्षेत्र के एक प्रत्याशी द्वारा शराब बांटे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर मामला संज्ञान में लिया गया तो जांच में पता चला कि पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी भी प्रत्याशी के साथ शराब बांटने का काम कर रहे थे।

एसीपी ने आगे बताया कि उपरोक्त मामले में जांच के बाद पुलिस कर्मियों सहित प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही आगे की जांच जारी है।

गाजियाबाद में 149 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 128 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। गाजियाबाद नगर निगम के अलावा लोनी, निवाड़ी, पतला, मुरादनगर, मोदीनगर सहित 606 मतदान केंद्रों में वोटिंग जारी है। गाजियाबाद और लोनी में ईवीएम जबकि बाकी जगहों पर बैलेट पैपर से वोट डाले जा रहे हैं।

वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से गाजियाबाद को 26 जोन और 128 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही गाजियाबाद सीट से मेयर के लिए 12, चैयरमैन के लिए 95 और पार्षद/ सभासद के लिए 1730 उम्मीदवार इपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+