UP Nikay Chunav 2023: आजमगढ़ व मऊ में बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग करने पहुंची महिलाएं
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दौरान मतदान प्रारंभ होने के बाद से ही पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस बीच कई जगह हरजी होटल भी पकड़े गए हैं जिनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

UP Nikay Chunav 2023 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान सुबह 7 से प्रारंभ हो चुका है। कई जनपदों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। सकुशल मतदान संपन्न कराने हेतु अधिकारियों द्वारा भ्रमण भी किया जा रहा है।
आजमगढ़ जनपद में सुबह 9 बजे तक 9.61 फ़ीसदी वोटिंग हो चुकी है। इसी तरह बलिया, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। सभी जनपदों में अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर मतदान केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर में बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग करने के लिए पहुंची आधा दर्जन महिलाओं को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा बताया गया कि उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
इसी तरह मऊ जनपद में भी 6 महिलाओं को जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी महिलाएं बुर्का पहनकर मतदान करने के लिए पहुंची थी और उनके पास फर्जी दस्तावेज पाए जाने की बात कही जा रही है।
मऊ जनपद में कुल 176 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 524052 मतदाताओं द्वारा अपने मतदान का प्रयोग किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर पूछताछ और जांच पड़ताल भी कर रहे हैं।
आजमगढ़ जनपद में 9:00 बजे तक हुआ मतदान
नगर पालिका आजमगढ़ 7.54
नगर पालिका मुबारकपुर 12.62
नगर पालिका बिलरियागंज 7.30
नगर पंचायत जहानागंज 11.53
नगर पंचायत महराजगंज 13.09
नगर पंचायत अजमतगढ़ 10.00
नगर पंचायत जीयनपुर 9.98
नगर पंचायत फूलपुर 10.01
नगर पंचायत माहुल 10.39
नगर पंचायत निजामाबाद 10.11
नगर पंचायत सरायमीर 10.87
नगर पंचायत अतरौलिया 10.66
नगर पंचायत बूढ़नपुर 10.19
नगर पंचायत कटघर लालगंज 10.91
नगर पंचायत मेंहनगर 12.31
नगर पंचायत मार्टीनगंज 7.44
मऊ जनपद में 9:00 बजे तक हुआ मतदान
अदरी में 8 फीसदी
कोपागंज में 11 फीसदी
कुर्थीजाफरपुर में 11 फीसदी
अमीला में 9 फीसदी
घोसी में 14 फीसदी
दोहरीघाट में 8 फीसदी
मुहम्मदाबाद गोहाना में 7 फीसदी
वलीदपुर में 8 फीसदी
चिरैयाकोट में 7 फीसदी
मधुबन में 8 फीसदी












Click it and Unblock the Notifications