आजम खान ने शंकराचार्य को लौटा दी तोहफे में मिली गाय, कहा- कोई भी कर सकता है हत्या
शंकराचार्य ने आजम खान को काले रंग की गाय अक्टूबर 2015 में तब तोहफे में दी थी जब उन्होंने डेयरी में गाय रखने की इच्छा जताई थी।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान ने रविवार को गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद से तोहफे में मिली गाय लौटा दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी गौरक्षक उन्हें बदनाम करने के लिए साजिशन गाय की हत्या कर सकता है।

मुझे बदनाम करने की हो सकती है साजिश
सपा नेता ने शंकराचार्य को लिखे पत्र में कहा, 'मुस्लिम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में कोई भी स्वयंभू गौरक्षक मुझे या मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने के लिए गाय को नुकसान पहुंचा सकता है या फिर उसकी हत्या भी कर सकता है।' READ ALSO: शराब की दुकानों को लेकर आजम खान का विशेष सुझाव
पालने के लिए खरीदी थी गाय
आजम खान ने कहा कि राजस्थान में जिन मुस्लिमों पर कथित गौरक्षकों ने हमला किया था वो अलवर से गाय खरीदकर पालने के लिए ले जा रहे थे। हमले में पहलू खान नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे मुस्लिमों को गाय न पालने का संदेश दिया जा रहा है। READ ALSO: तमिलनाडु में फिर सियासी संकट, आरके नगर सीट पर उपचुनाव रद्द
अक्टूबर 2015 में मिली थी गाय
बता दें कि शंकराचार्य ने आजम खान को काले रंग की गाय अक्टूबर 2015 में तब तोहफे में दी थी जब उन्होंने डेयरी में गाय रखने की इच्छा जताई थी। गाय वापस करते हुए आजम खान ने कहा कि राज्य सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है। सरकार वीवीआईपी को मीट खाने की छूट देती है और आम लोगों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications