शराब की दुकानों को लेकर आजम खान का विशेष सुझाव
आजम खान ने प्रदेश में शराब की दुकानों पर हो रहे हमलों से बचाने के लिए दिया सुझाव, बोले पुलिस अधिकारियों के घर के पास हो शराब की दुकानें
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने प्रदेशभर में शराब की दुकानों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। आजम खान ने कहा कि प्रदेश में ज्यादातर शराब की दुकानें नेताओं की हैं। ऐसे में आजम खा ने शराब की दुकानों की समस्या से निपटने के लिए नायाब सुझाव दिया है।

आजम खान ने कहा कि प्रदेश की 80 फीसदी दुकानें नेताओं की हैं लिहाजा इस दिक्कत से निपटने के लिए इन दुकानों को डीएम, एसपी, सीएमओ के घरों के पास होनी चाहिए। अगर ये दुकानें पुलिस अधिकारियों के घर के पास होंगी तो अधिक सुरक्षित होंगी। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों पर जिस तरह से लगातार हमले हो रहे हैं और लोग इनका विरोध कर रहे हैं, अगर इन दुकानों को पुलिस अधिकारियों के घर के पास खोला जाए तो यह सुरक्षित होंगे।
इसे भी पढ़ें- 5 साल में 6 एम्स और 25 मेडिकल कॉलेज बनाएंगे- योगी आदित्यनाथ
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ फैसले लिए है, उसके कई शहरों में महिलाएं शराब को प्रतिबंधित करने की मांग कर रही है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि प्रदेश में शराब की दुकानों पर पाबंदी लगाई जाए, जिससे उनके घर बर्बाद होने से बचें। गौरतलब है कि कानपुर सहित प्रदेश के कई जगहों पर महिलाएं शराब बंदी के लिए सड़कों पर उतर आई हैं और वह दुकानों पर तोड़फोड कर रही हैं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश में शराब बंदी की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications