Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला धमकी भरा ईमेल, तमिलनाडु से जुड़ा है सुराग, जानिए पूरा मामला?
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को ईमेल के जरिए एक संदिग्ध धमकी मिली। जिसमें मंदिर की सुरक्षा को लेकर खतरे की चेतावनी दी गई थी। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीटीआई के मुताबिक यह ईमेल रविवार रात को प्राप्त हुआ। हालांकि ट्रस्ट ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें Ram Navami Ayodhya: रामलला के सूर्य तिलक का ऐतिहासिक नजारा, घर बैठे ऐसे देख सकेंगे श्रद्धालु

अंग्रेजी भाषा में भेजी गई थी धमकी
यह धमकी अंग्रेजी भाषा में भेजी गई थी और प्रारंभिक जांच में इसका स्रोत तमिलनाडु के एक व्यक्ति से जुड़ा पाया गया है। धमकी में क्या लिखा था इसको लेकर पुलिस ने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है, परंतु सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो, इसलिए अयोध्या शहर में गश्त और निगरानी को बढ़ा दिया गया है।
पुलिस ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक मीडिया को ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। अधिकारियों ने केवल इतना बताया है कि यह ईमेल तमिलनाडु के एक व्यक्ति द्वारा अंग्रेजी भाषा में भेजा गया था।
हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़
गौरतलब है कि, जब से राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ है। तब से अभी तक 135.5 मिलियन श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच चुके हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पर दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
वहीं आंकड़ों के मुताबिक ताजमहल को देखने आने वाले पर्यटकों से ज्यादा श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications