Ram Mandir: रामनवमी पर जानिए कितनी है राम मंदिर के मुख्य पुजारी की सैलरी? इसके अलावा भी मिलती हैं ये सुविधाएं

Ram Mandir Main Priest Salary: रामनवमी के पावन पर्व पर पूरे देश में उल्लास और भक्ति का माहौल है। अयोध्या, जहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, आज पूरे श्रद्धा भाव से रोशन है। रामलला के सूर्य तिलक जैसे दिव्य आयोजन ने इस पर्व को और भी खास बना दिया है।

22 जनवरी 2024 को भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से यहां की भक्ति और आस्था और भी गहरी हो गई है। इस ऐतिहासिक मंदिर में अब एक नई शुरुआत हुई है-जब मंदिर के पहले मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन के बाद, पंडित मोहित पांडे को नए मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया।

Ram Mandir

अब वे रामलला की दैनिक पूजा-अर्चना और प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि इस महान जिम्मेदारी के बदले उन्हें कितना वेतन मिलता है और उन्हें किन-किन सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल...
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: रामनवमी पर 4 मिनट तक रामलला का 'सूर्य तिलक', देखिए अद्भुत नजारा

कितनी सैलरी मिलती है मुख्य पुजारी को?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मोहित पांडे को हर महीने 32,900 रुपये वेतन मिलता है। वहीं मंदिर में कार्यरत सहायक पुजारियों को 31,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाता है। इससे पहले यह राशि क्रमशः 25,000 और 20,000 रुपये थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया।

वेतन के अलावा मिलती हैं कौन सी सुविधाएं?

मुख्य पुजारी को वेतन के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसमें आवास, यात्रा सुविधाएं, और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने की व्यवस्था शामिल है। ये सभी सुविधाएं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रदान की जाती हैं।

शिक्षा और वेदों का ज्ञान

पंडित मोहित पांडे ने पुजारी बनने के लिए जरूरी वैदिक शिक्षा ली है। उन्होंने सामवेद में पढ़ाई की है और वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय से आचार्य की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने कई वर्षों तक दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में धर्म और अनुष्ठानों का गहन अध्ययन किया है।

अब निभा रहे हैं रामलला की सेवा

अब पंडित मोहित पांडे अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की रोजाना पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रामनवमी जैसे भव्य पर्वों पर उनकी भूमिका और भी अहम हो जाती है।
ये भी पढ़ें: Ram Navami 2025 Do-Donts: आज भूलकर भी ना करें ये काम वरना नाराज हो जाएंगे भगवान राम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+