'योगी बाबा तो यही कहेंगे कि जिले के नाम की वजह बुखार में बच्चे मर रहे हैं...', ओवैसी ने क्यों कहा ऐसा?
'योगी बाबा तो यही कहेंगे कि जिले के नाम की वजह बुखार में बच्चे मर रहे हैं...', ओवैसी ने UP सीएम के लिए क्यों कहा ऐसा?
नई दिल्ली, 26 दिसंबर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार (25 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जिले और स्थानों का नाम बदलने को लेकर तंज किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, योगी को स्थानों के नाम बदलने का बुखार है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों फरवरी-मार्च 2022 में होने वाले हैं। चुनाव से पहले राज्य में अपनी पार्टियों की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आये दिन उत्तर प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं।
Recommended Video

'बाबा योगी को नाम बदलने का बुखार...'
असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह स्थानों का नाम बदलने के "बुखार" से पीड़ित हैं। फिरोजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, ओवैसी ने कहा, "मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि अगस्त-सितंबर में फिरोजाबाद में वायरल बुखार से 45 से 200 बच्चों की मौत हो गई। लेकिन अगर आप बाबा (सीएम योगी) से सवाल करेंगे, तो वह कहेंगे कि जिले के नाम के कारण बुखार में बच्चे मारे गए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "वह (योगी) नाम बदलने के बुखार से पीड़ित हैं।"

कांग्रेस और बाकी पार्टियों पर भी ओवैसी ने कसा तंज
असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और बाकी पार्टियों पर निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन के बावजूद 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने कड़वे परिणाम को लेकर चिंतित हैं। उसने पूछिए, उनके महागठबंधन के बावजूद, उन्होंने केवल 15 सीटें ही क्यों जीतीं?
असदुद्दीन ओवैसी ने पिछले यूपी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा, "कई लोग आपको बताएंगे कि अगर आप एआईएमआईएम को वोट देंगे, तो बीजेपी विधानसभा चुनाव जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है। जब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ा था तो क्या हुआ था सबको पता है।''

ओवैसी ने UP में मुस्लिम आबादी से की ये अपील
ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की 19 प्रतिशत मुस्लिम आबादी से मतदान करने और अपना राजनीतिक नेतृत्व चुनने की अपील दोहराई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में से 312 सीटें हासिल की थीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 47 सीटें जीती थीं, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने 19 और कांग्रेस ने केवल 07 सीटों पर जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications