वर्चस्व की लड़ाई में की थी डीरेका कर्मचारी की हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता का करीबी

वाराणसी। डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) के कर्मचारी नेता टी. मुकेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डीरेका नेता की हत्या में 25 हजार के इनामिया पंकज राय उर्फ डब्लू को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि हत्या के बाद से ही पंकज राय फरार चले रहे था। जिसके चलते पुलिस ने पंकज राय पर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस ने बताया कि पंकज राय के पास से घटना में इस्तेंमाल की गयी 9 एमएम की रिवाल्वर भी बरामद की गयी है।

arrested in murder of dlw woker and leader in varanasi

एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि 23 जनवरी को डीरेका के कर्मचारी और युनियन के नेता टी मुकेश की डीरेका स्थित घर के सामने ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर ह्त्या कर दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और पुलिस की 2 टीमें अपराधियों को पकड़ने के लिए लगाई गयी थी। एसएसपी ने बताया कि हत्या के पीछे नेतागिरी चमकाने और ठेके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मुकेश की हत्या की गई। इतनी ही नही पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि डीरेका में लंबे समय से कर्मचारी यूनियन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी रवि नारायण उर्फ बबलू राय तथा पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय का वर्चस्व होने से ठेके में इनकी खूब चलती रही। एसएसपी ने बताया कि तेजी से उभरते टी.मुकेश के बबलू व डब्लू के काम में अड़चनें पैदा करने से उसे रास्ते से हटाए जाने की योजना बबलू राय के घर में बनी। बिहार से बुलाए गए दो शूटरों के साथ सभी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया।

बता दे कि इस मामले का मुख्य आरोपी डब्लू राय एक स्थानीय चैनल का एमडी है और कांग्रेस के नेता करीबी बताये जा रहे है। पुलिस के मुताबिक डब्लू के खिलाफ कई आपराधिक मामले है और ये डीएलडब्लू के टेंडर और ठेके के अकूट सम्पति अर्जित कर चुका है। एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि इस हत्या का खुलासा करते हुए हमें और भी कई जानकारियां हासिल हुई जिसे हमने CBI को सूचित किया है। एसएसपी ने बताया कि अमित कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच और पुलिस ने संयुक्त प्रयास में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना में शामिल रवि नारायण सिंह उर्फ़ बबलू राय और आशुतोष ने न्यायलय में समर्पण कर दिया था। बता दें कि अभियुक्त के पास से ह्त्या में इस्तेमाल की गयी 9 एम्एम् की पिस्टल भी बरामद की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+