यूपी में उपचुनाव से पहले BJP का बड़ा दाव! क्या हैं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव पर मेहेरबानी के मायने?
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू, अपर्णा यादव को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। योगी सरकार ने यूपी में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा खेल खेला है। अखिलेश यादव के सौतेले भाई की पत्नी, अपर्णा यादव को यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाना उसमें शामिल है।
पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी, अपर्णा यादव ने परिवार की पार्टी से नाता तोड़ कर बीजेपी का हाथ थाम लिया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में, यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव चुनाव से सिर्फ एक महीने पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं।

हालांकि, विधानसभा चुनाव में तो अपर्णा यादव को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया और लोकसभा चुनाव में भी अपर्णा यादव टिकट से दूर ही रहीं। ये पहली बार है जब यादव परिवार की छोटी बहू को भाजपा ने कोई बड़ी जिम्मेदारी दी है।
क्या बीजेपी ने अपर्णा यादव को थमाया 'झुनझुना'?
अपर्णा यादव को यूपी महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाने के बाद ये भी कहा जा रहा है कि अपने परिवार की पार्टी से मुंह मोड़ कर बीजेपी का दामन थामने वाली अपर्णा को उपाध्यक्ष पद के रूप में झुनझुना मिला है। हालांकि, इस सिक्के के दूसरे पहलू पर नजर डालें तो बहुत हद तक संभव है कि बीजेपी इसके माध्यम से अपर्णा के नेतृत्व क्षमता को मापने का काम कर रही हो और उम्मीद पर खरा उतरने पर अगले विधानसभा चुनाव में मौका भी मिल जाए।
अपर्णा के उपाध्यक्ष बनने से सपा को कितना नुकसान?
करहल सीट पर भी उपचुनाव होने है। इसे देखते हुए अपर्णा यादव की नियुक्ति अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की परेशानी बढ़ा सकती है। अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल सीट से विधायक चुने गए थे। जबकि कन्नौज से 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने यह सीट खाली कर दी है। ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव होना है।
अपर्णा महिला अधिकारों और अन्य मुद्दों पर पूरी मुखरता से बोलती हैं। उपचुनावों से पहले अपर्णा यादव को मिली जिम्मेदारी का अर्थ साफ है कि बीजेपी उन्हें समाजवादी पार्टी के खिलाफ सियासी जंग में लास्ट लाइन में रखने वाली है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू होने के नाते अपर्णा यादव की आवाज जनता के बीच असर रखती है। ऐसे में अपर्णा का मुखर होना समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
अखिलेश यादव ने सपा की टिकट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, अपर्णा यादव भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं।
कांग्रेस-सपा दोनों पर बीजेपी का एक साथ वार!
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बना कर जहां एक ओर बीजेपी ने सपा पर वार किया है वहीं दूसरी ओर दूसरे तीर से कांग्रेस को भी निशाने पर लिया है। बीजेपी ने प्रियंका मौर्या को यूपी महिला आयोग के अध्यक्ष का पद सौंपा है। प्रियंका मौर्या कभी प्रियंका गांधी की करीबी हुआ करती थीं। प्रियंका मौर्या वही हैं जो 2022 के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कैंपेन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल थीं। बाद में प्रियंका मौर्या बीजेपी में शामिल हो गईं। बता दें, यूपी महिला आयोग में कुल 24 सदस्य हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications