शाहजहांपुर: नाबालिग की मौत से गुस्साए गांव वालों ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्च में कई घायल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रैक्टर ट्राली ने साईकिल सवार 15 साल के नाबालिग बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने भी लोगों पर जमकर लाठीचार्ज किया। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

angry villagers in shahjahanpur pelted stones on policemen when boy died in accident

पूरी घटना थाना कांट क्षेत्र के अकर्रा रसूलपुर गांव के पास की है। दरअसल विकास साईकिल से अपने भाई को खाना देने जा रहा था। विकास का भाई एस एस कॉलेज के पास फल का ठेला लगाता है। तभी वह स्टेट हाईव पर आया तो सामने से ट्रैक्टर ट्राली ने साईकिल सवार विकास को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजन और गांव वाले मौके पर पहुंचे तो विकास की खून से सनी लाश देखकर आक्रोशित हो गए। जिसके बाद परिजनों और पुलिस मे तीखी नोकझोंक होने लगी। परिजन मुआवजे की मांग करन लगे।

angry villagers in shahjahanpur pelted stones on policemen when boy died in accident

उसके बाद आक्रोशित लोगों को देखकर मौके पर कई थानों की पुलिस बल को बुला लिया गया और उसके बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उसके बाद पुलिस ने भी भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल भी हो गए। फिर बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह के पहुंचे के बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने परिवार को पचास हजार रुपए का तत्काल मुआवजा देने बात की उसके बाद ही परिजनों ने जाम खुलवाया।

angry villagers in shahjahanpur pelted stones on policemen when boy died in accident

एसडीएम का कहना है कि विकास नाम के नाबालिग को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमे उसकी मौत हो गई। परिजनों को पचास हजार का तत्काल मुआवजा दिया जा रहा है। वही लाठीचार्ज के मामले पर एसडीएम ने कहा कि परिजन आक्रोशित थे। उन्होंने पथराव किया जिसके बाद लाठीचार्ज हो गया। फिलहाल जाम को खुलवा दिया है।

ये भी पढ़ें- यूपी: सरकारी आदेश के बावजूद इस शहर में 12 बजे के बजाय सुबह 7 बजे से बेची जा रही है शराब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+