'ऑफीशियली 56 साल का हो गया हूं वैसे 53 साल का हूं', गृह मंत्री अमित शाह को अखिलेश के सांसद ने ऐसा क्यों कहा?
Amit Shah Rajeev Rai birthday viral Phone Call: गृह मंत्री अमित शाह और समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के बीच हुई जन्मदिन की बधाई बातचीत ने राजनीति में हल्का-फुल्का मजाकिया रंग भर दिया। शाह ने जब राजीव राय से उम्र पूछी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 'ऑफीशियली 56 साल का हो गया हूं, वैसे असल में 53 साल का हूं।'
यह जवाब सुनकर राजनीतिक गलियारों में हंसी-ठिठोली का माहौल बन गया। कहा जाता है कि यूपी-बिहार की राजनीति में कई नेता चुनावी समीकरणों के हिसाब से अपनी उम्र घटा-बढ़ाकर पेश करते रहे हैं। राजीव राय का यह बयान उसी पर हल्की-फुल्की चुटकी जैसा लगा।

वीडिया तेजी से हो रहा है वायरल
बता दें कि, समाजवादी पार्टी के घोषी से सांसद राजीव राय को उनके जन्मदिन के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने उनको फोन कर बधाई दी। फिर गृह मंत्री ने उनसे पूछा कि, कितने साल के हो गए तो मुस्कुराते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद ने कहा कि, ऑफीशियली 56 साल का हो गया हूं, वैसे असल में 53 साल का हूं।' उनका ये बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स इस घटना को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे यूपी-बिहार की राजनीति से जोड़ रहा है तो कोई नेताओं की उम्र को लेकर तंज कस रहा है।
- एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि, 'ओरिजनल वाली उम्र तो ऐसे जल्दी बाजी में बता डाला जैसे शादी के रिस्ते की बात शुरू होने वाली थी।'
- एक ने लिखा कि, 'ज्यादा चालाकी मे बड़ा बोल पन मे कुछ ज्यादा ही बोल गए हो नहीं बोलना था लगता है इनका अब कुछ ज्यादा बीजेपी से जुड़ाव हो रहा है।'
- एक यूजर ने लिखा कि, 'ये अब पक्का भाजपा ज्वाइन करेंगे। ऐसा वीडियो डालना मतलब नकटेढ़े को संदेश भेजना।'
ये भी पढ़ें Akhilesh का करीबी नेता गद्दा ओढ़कर छज्जे पर लेटा मिला, फिल्मी अंदाज में यूं दबोचा गया- Video
अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं राजीव राय
राजीव राय समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे मूल रूप से गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं और पेशे से डॉक्टर (एमबीबीएस) हैं। राजनीति में आने से पहले वे चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े रहे। लेकिन सपा में सक्रिय होने के बाद उन्होंने पार्टी संगठन में अपनी अलग पहचान बनाई।
राजीव राय की गिनती समाजवादी पार्टी के रणनीतिकारों और संसाधन जुटाने वाले नेताओं में होती है। 2014 और 2019 के आम चुनावों में भी वे पार्टी की ओर से अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। कहा जाता है कि पार्टी और नेतृत्व से उनकी नजदीकियों ने ही उन्हें लगातार बड़ी भूमिका दिलाई है।
2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें घोसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्होंने विपक्ष को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत ने न केवल सपा को मजबूती दी बल्कि राजीव राय की राजनीतिक हैसियत भी और अधिक बढ़ गई।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav में NDA अब Amit Shah के भरोसे? जानकी मंदिर के बहाने 'चाणक्य' का चुनावी समर में संग्राम का ऐलान!












Click it and Unblock the Notifications