Akhilesh का करीबी नेता गद्दा ओढ़कर छज्जे पर लेटा मिला, फिल्मी अंदाज में यूं दबोचा गया- Video
Kannauj SP leader Cash Khan Arrest: कन्नौज में सपा के जिला कोषाध्यक्ष रह चुके और अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले नेता कैश खां को पुलिस ने बेहद फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। गुंडा एक्ट में जिला बदर किए गए कैश खां पुलिस से बचने के लिए छज्जे पर चढ़े कर गद्दे के नीचे छिप गए थे। पुलिस पूरे घर की तलाशी के बाद लौटने ही वाली थी कि एक पुलिसकर्मी की नजर गद्दे पर पड़ी।
शक होने पर उसने कुर्सी पर चढ़कर गद्दा हटाया, तो सब हैरान रह गए। गद्दे के नीचे अखिलेश के करीबी कैश खां छिपे हुए मिले। पुलिस ने उन्हें पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?
कन्नौज(Kannauj SP leader Cash Khan Arrest) के सदर कोतवाली क्षेत्र के वालापीर मोहल्ले के रहने वाले सपा नेता कैश खां पर 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 28 जुलाई को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया था। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने ही मोहल्ले में चचेरे भाई के घर छिपे हैं। पुलिस टीम ने छापा मारा और पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कैश खां का सुराग नहीं मिला। पुलिस वापस लौट रही थी तभी एक सिपाही को टांड़ पर रखा गद्दा संदिग्ध लगा। जैसे ही गद्दा हटाया गया, उसमें से कैश खां ओढ़े लेटे हुए मिले।
अखिलेश यादव के करीबी हैं कैश खां
कैश खां का सपा नेतृत्व से गहरा जुड़ाव माना जाता है। 25 जुलाई को खुद अखिलेश यादव उनके घर पहुंचे थे और परिवार से मुलाकात की थी। इसके अलावा डिंपल यादव के साथ भी उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। यही वजह है कि उनकी गिरफ्तारी पर सियासी हलचल तेज हो गई है। एसपी विनोद कुमार के मुताबिक, कैश खां पर कई गंभीर आरोप हैं और वह जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर मोहल्ले में ही छिपे हुए थे।
ये भी पढ़ें Love Triangle: कॉन्स्टेबल पत्नी की खुली पोल! घर पहुंचा सिपाही पति, दूसरे पुलिसकर्मी की बाहों में मिली-VIDEO
बुलडोजर कार्रवाई भी हो चुकी है
कैश खां विवादों से पहले भी घिर चुके हैं। उन पर दबंगई कर प्राचीन मंदिर और मस्जिद की जमीन कब्जाने का आरोप लगा था। 6 जनवरी को उनके अवैध मैरिज हॉल पर बुलडोजर चलाया गया। अधिकारियों का कहना था कि सपा शासनकाल में कब्जा कर निर्माण किया गया था। सड़क पर ही गेट और छज्जा डालकर रास्ता घेर लिया गया था। नोटिस देने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद कार्रवाई करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications