अमित शाह ने विंध्याचल की धरती से की मिशन 2019 की शुरूआत
मिर्जापुर। अमित शाह ने विंध्याचल की धरती से 2019 का चुनावी शंखनाद कर दिया है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए अमित शाह ने कहा कि विंध्यधाम की पवित्र धरती से मां का आशीर्वाद प्राप्त कर मिशन 2019 की शुरूआत की जा रही है। उनका ये भी कहना है की कार्यकर्ता बूथ को मजूबत करने में लग जाए और विस्तारक घर-घर जाए।

अमित शाह ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद मोदी सरकार ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को डेढ़ गुना करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। बजट में केन्द्र सरकार ने किसानों को उनकी उत्पादन लागत का 50 फीसदी मुनाफा देने का वादा किया था। अब मोदी सरकार अपने सारे वादों के साथ अपना ऐतिहासिक वादा भी निभाने जा रही है। सरकार किसानों के सपने को पूरा कर रही है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विंध्याचल के होटल अभिनव में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

अमित शाह ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय व अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर एक बैठक बुलाई।
ये भी पढ़ें- मथुरा : ब्रेकअप करने पर आशिक ने किया प्रेमिका पर चाकू से हमला
पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दिया 2019 चुनाव का मंत्र
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को 2019 चुनाव जितने का मंत्र दिया। अमित शाह ने विंध्याचल के होटल संदीप इंटरनेशनल में गोरखपुर, अवध और काशी प्रांत के पदाधिकारियों और पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं, विस्तारक, और लोक सभा प्रभारियों की एक साथ बैठक की। बैठक खत्म करने के बाद अमित शाह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और एनडीए की प्रमुख सहयोगी दल अपना दल एस की फायर ब्रांड नेता के घर चाय पीने गए। इस दौरान अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल भी मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें- बिहार: मेहंदी उतरने से पहले नवविवाहिता ने की अपने पति की निर्मम हत्या












Click it and Unblock the Notifications