टीचरों ने पिटाई के बाद छात्रा के प्राइवेट पार्ट में डाल दी पेंसिल

Recommended Video

    Allahabad: Teachers inserts Pencil in school girl Private Part । वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। प्रतापगढ़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से एक सनसनीखेज लेकिन शर्मनाक मामला सामने आया है। विद्यालय की दो शिक्षिकओं के खिलाफ एक छात्रा के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेटी की पिटाई के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में पेंसिल डाल दी गई। मामला थाने पहुंचा तो हड़कंप मच गया, आलाधिकारियों को तत्काल सूचना देते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है।

    allahabad teachers insert a pencil in school girls private part

    घटना प्रतापगढ़ के फतनपुर रामापुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की है। यहां कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा के साथ परिजन फतनपुर थाने पहुंचे और तहरीर देते हुए बताया कि विद्यालय की दो शिक्षिकाओं ने पहले उसे जमकर पीटा फिर उसके गुप्तांग में पेंसिल डाल दी, जिससे वह घायल हो गई। आक्रोशित परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कुछ देर पहले बीएसए व उनकी टीम भी जांच पड़ताल के लिए विद्यालय पहुंच गई है।

    गौरतलब है कि पूर्व में भी कई आवासीय विद्यालय में छात्राओ के उत्पीड़न की खबरे आती रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब इस तरह से अमानवीय क्रूरता की बात सामने आई है। हालांकि विद्यालय की वार्डेन सुमन सिंह ने बताया कि आरोप पूरी तरह से गलत हैं। छात्रा ने कई बच्चियों के साथ गलत हरकत की थी। इसकी शिकायत पर उसे दण्डित किया गया, छात्रा की मां को बुलाकर जानकारी दी गई थी। जिसे अब गलत तरीके से तूल दिया जा रहा है।

    वहीं आरोपी शिक्षिकाओं का कहना है कि कुछ छात्राएं आपस में गलत हरकत कर रही थी। जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई और फटकार लगाई गई तो आरोप लगाने वाली बच्ची का नाम दूसरी छात्राओं ने बताया। इस पर उसे कड़ाई से डांट लगाई गई, जिसे उसने गलत ढ़ंग से पेश किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+