इलाहाबाद: 52 सेकंड में बदमाशों ने लूट ली ज्वैलरी शाॅप, देखें वीडियो

बदमाश कांच का दरवाजा खोलकर अंदर आते दिखे। जिनमें दो बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था जबकि तीसरे ने गेरूआ गमछा बांधा था। जिन बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था उनकी पीठ पर बैग भी था।

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में नकाबपोश बदमाशों के ज्वैलरी शाॅप लूटने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें मात्र चंद सेकंडों में तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इलाहाबाद के प्रीतम नगर कॉलोनी में हुई घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को तलाशने का प्रयास शुरू कर दिया है। श्री दुर्गेश्वरी ज्वेलर्स में तीन बदमाशों ने महज 52 सेकंड में लाखों के गहने लूट लिये और आसानी से भागने में सफल रहे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि तीन बदमाश 12.57 बजे 48 सेकंड पर शोरूम में दाखिल हुए और 12.58 बजे 40 सेकंड पर निकल गये। बदमाश कांच का दरवाजा खोलकर अंदर आते दिखे। जिनमें दो बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था जबकि तीसरे ने गेरूआ गमछा बांधा था। जिन बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था उनकी पीठ पर बैग भी था। ये भी पढ़ें:परिवार को बंधक बनाकर 'पुलिस' के गैंग ने की पांच लाख की डकैती

लूटेरों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

श्री दुर्गेश्वरी ज्वेलर्स में ऋषभ और सुनील शोरूम के अंदर मौजूद रहते हैं तभी सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश बदमाश शोरूम में घुसते है। हेलमेट वाले बदमाश ने पीठ से बैग उतारकर उसमें सामान डालने को कहा जबकि बाकी दोनों बदमाशों ने पिस्टल निकालकर ऋषभ और सुनील के सिर पर पिस्टल लगाकर बंधक बना लिया। दोनों के सिर काउंटर से सकते ही तीसरा बदमाश काउंटर लांघकर खुली तिजोरी तक पहुंचा। उसने तेजी से सोने के जेवरात बैग में भरे और फिर तीनों धमकी देते हुये भाग निकले। गहने भर रहे बदमाश के पैर से टकराकर गहनों के डिब्बे और शोकेस भी गिरते हुए नजर आए। वहीं, बदमाशों के भागते ही आसपास के दुकानदार ज्वैलरी शाॅप में पहुंचे।

पुलिस की भनक लगी तो हो गए रफूचक्कर

पुलिस की भनक लगी तो हो गए रफूचक्कर

श्री दुर्गेश्वरी ज्वेलर्स के पड़ोस में आगरा शूज के नाम से दुकान है। जिसका दुकानदार सामने जनरल स्टोर के बाहर तख्त पर बैठा था। बदमाशों की लूटपाट कांच के दरवाजा से दिखी तो 100 नंबर पर फोन लगाने लगा। कई बार फोन लगाने के बाद भी फोन नहीं मिला। इस दौरान बदमाश बाहर झांक कर हालात का जायजा ले रहे थे। उन्हे गड़बड़ लगी तो वे तेजी से बाहर निकले और बाइक से फरार हो गये।

शोरूम में घुसने से पहले बदमाशों ने की थी रेकी

शोरूम में घुसने से पहले बदमाशों ने की थी रेकी

बता दें कि लूट के वक्त तीनों बदमाश अंदर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। वहीं, उनका चौथा साथी बाहर खड़ा माहौल को भांप रहा था। बताया गया कि शोरूम में घुसने से पहले चारों बदमाशों ने दुकान और आसपास के एरिए की रेकी की थी और जब सन्नाटा पसरा तो मौका देखकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दे वहां से एक मिनट के अंदर ही रफूचक्कर हो गए। ये भी पढ़ें:दिल्ली के पोस्ट ऑफिस में डकैती, 17 कैश बैग लूटकर लुटेरे फरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+