दिल्ली के पोस्ट ऑफिस में डकैती, 17 कैश बैग लूटकर लुटेरे फरार
लुटेरों ने पोस्ट ऑफिस में रखे 17 कैश बैग लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि लूटी गई रकम की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह लुटेरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने आनंद विहार इलाके में स्थित एक पोस्ट ऑफिस में डकैती डाली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरे कैश से भरे 17 बैग लूटकर फरार हो गए। हालांकि इन बैगों में कितनी रकम थी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार तड़के की है। लुटेरों ने पोस्ट ऑफिस में रखे 17 कैश बैग लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि लूटी गई रकम की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लुटरों की तलाश के लिए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications