UP News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, सपा प्रमुख ने किया ऐलान
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। जल्द ही कांग्रेस का कार्यक्रम आगरा में होगा। मैं इस कार्यक्रम में शामिल होऊंगा।
मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम बहुत ही जल्द कार्यक्रम में जाएंगे। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इसका कार्यक्रम आगरा में होने वाला है। हम राहुल गांधी के साथ न्याय यात्रा में शामिल होगे।

सीट बंटवारे के बाद अब न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव
वहीं, इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि पहले सीट बंटवारे हो, फिर हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। सीट बंटवारे से पहले हम यात्रा में शामिल नहीं होंगे। सपा प्रमुख ने उन्हें 17 सीटों का ऑफर दिया था। जिसे राहुल गांधी ने मान लिया है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में आसान नहीं है अखिलेश की राह, खजुराहो सीट मिलते ही 500 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस
उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के बाद अखिलेश यादव ने अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के लिए शरद पवार से भी शीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा की है।
लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में गठबंधन हो चुका है। यात्रा में अखिलेश यादव को शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस नेताओं के साथ गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहुंचे। सपा कार्यालय में उन्होंने अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
यह भी पढ़ें- UP Politics: आगरा में एक साथ दिखेंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव, निमंत्रण लेकर पहुंचे अजय राय












Click it and Unblock the Notifications