मध्य प्रदेश में आसान नहीं है अखिलेश की राह, खजुराहो सीट मिलते ही 500 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को लगातार झटके पर झटका लग रहा है। इधर सपा-कांग्रेस गठबंधन में बनी बात तो उधर कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया।

कांग्रेस के कद्दावर नेता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सरपंच संघ ने जिला अध्यक्ष बृज मोहन यादव ने जनपद सदस्यों और सरपंचों सहित करीब 500 लोगो के साथ भाजपा का दामन थामा।

Khajuraho Lok Sabha seat Akhilesh

बतादें की गजना धरमपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभी ने भाजपा की सदस्यता ली हैं। विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को भाजपा का अंगवस्त्र पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

Recommended Video

    मध्य प्रदेश में आसान नहीं है अखिलेश की राह, खजुराहो सीट मिलते ही 500 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस

    पूर्व मंत्री व वर्तमान पन्ना विधायक ने कहा कि सभी ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है। बृज मोहना का भाजपा पार्टी में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

    खजुराहो लोकसभा सीट से मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद हैं। पिछले चार लोकसभा चुनावों से कांग्रेस लगातार इस सीट पर हार रही है। 1999 में कांग्रेस से आखिरी बार सत्यव्रत चतुर्वेदी यहां से सांसद चुने गए थे। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी 8 विधानसभाओं चंदला, राजनगर, पवई, गुन्नौर, पन्ना, विजयराघवगढ़, मुड़वारा और बहोरीबंद में भाजपा के विधायक हैं।

    2008 के परिसीमन के पहले खजुराहो लोकसभा में निवाड़ी, जतारा,टीकमगढ़, बिजावर, छतरपुर, महाराजपुर, खरगापुर, और चंदला विधानसभाएं शामिल थीं।

    2008 में हुए परिसीमन में खजुराहो लोकसभा में से निवाड़ी, जतारा, खरगापुर, टीकमगढ़, बिजावर, छतरपुर, महाराजपुर विधानसभाओं को अलग कर टीकमगढ़ लोकसभा में शामिल कर अलग सीट बनाई गई थी।

    मध्य प्रदेश की ये सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दी ही है। पिछली बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर दूसरे नंबर पर ही थी। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे थे। कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कविता सिंह नातीराजा को उम्मीदवार बनाया था। वहीं समाजवादी पार्टी ने वीर सिंह पटेल को टिकट दिया था

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 21 जनपद सदस्य बीजेपी में शामिल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+