UP Politics: आगरा में एक साथ दिखेंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव, निमंत्रण लेकर पहुंचे अजय राय
UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में गठबंधन हो चुका है। गठबंधन होने के बाद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अब अखिलेश यादव की शामिल होंगे।
यात्रा में अखिलेश यादव को शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राय कांग्रेस नेताओं के साथ गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहुंचे। सपा कार्यालय में उन्होंने अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

हालांकि कार्यालय में अखिलेश यादव मौजूद नहीं थे ऐसे में यह निमंत्रण उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी को सौंपा। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया भी मौजूद रहे।
अजय राय द्वारा बताया गया कि आगामी 25 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा जनपद में पहुंचेगी। ऐसे में 25 फरवरी को आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
दरअसल, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मतभेद नजर आ रही थी। लेकिन बुधवार को अचानक दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बात सामने आई और बुधवार शाम दोनों पार्टी के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की जानकारी दी।
गठबंधन के दौरान समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17 सीटें दी गई हैं बची हुई सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी या फिर इंडिया गठबंधन से जुड़े अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों को भी चुनाव मैदान में उतर सकती है।
फिलहाल गठबंधन फाइनल होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में अभी तक अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन गठबंधन फाइनल होने के बाद किस दिन अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक साथ नजर आएंगे।
अब गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पीएल पूनिया द्वारा निमंत्रण दिए जाने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं। सात साल बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक बार फिर साथ नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications