'उन खबरनवीसों से रहना है खबरदार जो...', मीडिया बॉयकॉट को लेकर ये क्या बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav on Media Boycott: घोसी उपचुनाव जीतने के बाद समाजवाी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे जोश में है। I.N.D.I.A गठबंधन के बाद यह पहली जीत है। इस जीत से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस बीच अखिलेश यादव ने मीडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मीडिया बॉयकॉट को लेकर लिखा है। उन्होंने कहा कि उन खबरनवीसों से खबरदार रहना है, जो हुक्मरानों के वफादार बने बैठे हैं।

मीडिया बॉयकॉट को लेकर ये क्या बोले अखिलेश यादव

उन खबरनवीसों से रहना है खबरदार
जो बने बैठे हैं हुक्मरानों के वफ़ादार!

अखिलेश यादव ने अपने अंदाज से मीडिया बॉयकॉट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकारों से सावधान रहने की जरूरत है, जो सरकार की वफादारी करते हैं। अखिलेश यादव की इस अपील पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इंटरनेट यूजर रिंकू सिंह ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन का बिल्कुल सही फैसला।

वहीं, एक यूजर ने कहा कि विपक्ष को ये फैसला तब लेना था, जब ये अच्छे निष्पक्ष पत्रकारों को चैनलों से हटवा रहे थे। वहीं एक अन्य यूजर ने गोदी मीडिया मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, अन्य यूजर विनय प्रताप ने कहा कि आप भी उनके आगे किसी की नहीं सुनते थे। सिर्फ एक वर्ग एक जाती के प्रेम में पार्टी को निपटा दिया। अभी भी वक्त है चश्मा उतारो और जनसेवक बनो ,नहीं तो बसपा जैसा हाल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ghosi Bypoll Result: घोसी की जीत ने अखिलेश यादव को दिया 'जीत का पंच', पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+