'जिगर चीरकर नूर आएगा...', मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने पहुंचे ओवैसी, कहा-मुश्किल घड़ी में साथ हैं

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार देर रात गाजीपुर के मोहम्मदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की। हालांकि, इस दौरान मीडिया को वहां जाने से रोक दिया गया था। विधायक मन्नू अंसारी के कहने पर मीडिया को ओवैसी से दूर रखने के लिए पुलिस ने बेरीकेटिंग लगा दी।

असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार देर रात मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि दी और फिर गाजीपुर में उनके आवास पर गए। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैडल पर उन्होंने अंसारी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा।
यह भी देखें: 'CM और डिप्टी CM को कहें माफिया', मुख्तार अंसारी मामले में SP विधायक का चढ़ा पारा, सुनाई खरी खोटी, Video Viral

Asaduddin Owaisi

उन्होंने लिखा, "आज मरहूम मुख्तार अंसारी के घर गाजीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया, इस मुश्किल वक्त में हम उनके खानदान, समर्थक और चाहने वालों के साथ खड़े हैं।" भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, "इंशा अल्लाह इन अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा, तुम हो 'फिरौन' तो 'मूसा' भी जरूर आएगा।"

Recommended Video

    मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने पहुंचे ओवैसी, कहा-मुश्किल घड़ी में साथ हैं

    जेल में हार्ट अटैक आने के बाद हुई थी मुख्तार की मौत
    पूर्वांचल के गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक आने से हो गई। शनिवार को गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

    उनके पार्थिव शरीर को उनके माता-पिता की कब्र के पास दफनाया गया है। उनके अंतिम संस्कार के कारण गाजीपुर में भारी सुरक्षा तैनाती की गई थी। उनके घर से कब्रिस्तान तक के रास्ते पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
    यह भी देखें: वक्त आने पर...मुख्तार के दिल का हिस्सा पीला देख बौखलाया अफजल! जहर देने को लेकर दिया बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप

    परिजन लगा रहे जहर देने का आरोप
    मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने आरोप लगाया कि 63 वर्षीय पांच बार के पूर्व विधायक, मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में भोजन में मिलाकर "धीमा जहर" दिया जा रहा था। अंसारी के बेटे का कहना है कि 28 मार्च को उसके पिता ने पीसीओ से उसे कॉल कर के कहा था कि उन्हें जहर दे दिया गया है और उन्हें 10 दिनों से "नित्य क्रिया" नहीं हुई है। उमर के अनुसार उसके पिता ने फोन पर उससे कहा, "बेटा, मैं अब बचूंगा नहीं।"

    जेल दस्तावेज के अनुसार, गैंगस्टर-राजनेता हृदय रोग और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। वह डिप्रेशन, स्किन एलर्जी और डायबिटीज से भी जूझ रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने वाले पांच डॉक्टरों के पैनल को दिल में एक "पीला क्षेत्र" मिला, जो संभावित थक्के का सुझाव देता है। पोस्टमार्टम में बताया गया कि मुख्तार अंसारी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। "हृदय में रक्त के थक्के जमने के स्पष्ट संकेत थे; 1.9 x1.5 सेमी के माप वाला भाग पीला था।''
    यह भी देखें: 'FIR कर दूंगी..', कौन हैं गाजीपुर की DM IAS आर्यका अखौरी, जो हजारों की भीड़ में मुख्तार के भाई से अकेले भिड़ीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+