'CM और डिप्टी CM को कहें माफिया', मुख्तार अंसारी मामले में SP विधायक का चढ़ा पारा, सुनाई खरी खोटी, Video Viral
SP MLA Statement: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा मामले में जमकर राजनीति की जा रही है। राजनीतिक दल के नेताओं द्वारा मुख्तार अंसारी की मौत पर संदेह जताते हुए जांच की बात कही जा रही है।
वहीं कुछ नेताओं द्वारा मुख्तार अंसारी को माफिया की जगह मसीहा बताया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता अंबिका चौधरी ने शनिवार को मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान मुख्तार को मसीहा बताया था।

उन्होंने कहा था कि मुख्तार अंसारी तमाम मजलूमों और गरीबों का सहारा थे। हम उनके जनाजे और उनकी मिट्टी में शामिल होंगे। इस मामले में जो लोग राजनीति कर रहे हैं, इससे घटिया और ओछी कोई बात नहीं हो सकती आज गरीबों का एक मसीहा इस गली से जा रहा है।
वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा भी मुख्तार अंसारी के मौत मामले में बयान देते हुए कहा गया था कि जिनके लिए मुख्तार अंसारी ने कुछ किया है उनके लिए मुख्तार अंसारी जरूर मसीहा है।
मीडिया गर्मियों पर भर के समाजवादी पार्टी के विधायक
एक बीच समाजवादी पार्टी के बस्ती के विधायक महेंद्र नाथ यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव मुख्तार अंसारी को माफिया कर जाने पर भड़के हैं।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि अपने ऊपर से मुकदमा वापस लेने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को पहले माफिया कहिए उसके बाद हमसे बात करिए।
उन्होंने कहा कि जो गरीबों के हक के लिए लड़ते हैं, आवाज उठाते हैं, पत्रकार उन्हें माफिया कहते हैं। जो गरीबों का हक अधिकार जमीन और घर सब कुछ हड़प रहे हैं और जिन पर सब मुकदमे हैं उन्हें कुछ क्यों नहीं कहते हैं। वीडियो में वह यह कहते सुने जा रहे हैं कि मुख्तार अंसारी गरीबों का रॉबिन हुड था।
देखें Video-
यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। दरअसल बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद शनिवार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी को काली बाग कब्रिस्तान में दफन किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस समय सपा विधायक मीडिया करने से बात करते हैं अपना यह वक्तव्य दिए थे जो अब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications