वक्त आने पर...मुख्तार के दिल का हिस्सा पीला देख बौखलाया अफजल! जहर देने को लेकर दिया बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप
Mukhtar Ansari brother Afzal: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी 30 मार्च को सुपुर्द ए खाक हो गया। मुख्तार की एक दिन पहले उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में हार्ट अटैक मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हार्ट अटैक ही बताया गया। हालांकि परिवार वाले शुरू से ही तरह तरह के आरोप लगाते रहे हैं। इस बीच एक आरोप हमेशा से चर्चा में रहा है और वो है मुख्तार को धीमा जहर देने का।
मुख्तार अंसारी का परिवार उसकी शुरुआत में तबीयत बिगड़ने के समय से ही प्रशासन पर उसे जहर देने का आरोप लगाता रहा है। बेटे ने भी कई बार इस मसले को उठाया कि उसके पिता को स्लो पॉइजन यानी धीमा जहर दिया जा रहा है। अब जब मुख्तार अंसारी के मरने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया तो डॉक्टरों के पैनल को दिल में पीले रंग का एरिया मिला है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अंसारी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया गया कि मुख्तार के दिल में खून के थक्के जमा थे, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि 1.9x1.5 का एरिया पीला पड़ा हुआ था। अन्य दस्तावेज इशारा करते हैं कि मुख्तार दिल की बीमारी समेत अन्य बीमारियों जैसे कि डिप्रेशन, स्किन एलर्जी और डायबिटीज से भी जूझ रहा था।
रिपोर्ट में इतना सब आने के बाद भी परिवार का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि उसके भाई की हत्या कर दी गई। उन्हें रास्ते से हटा दिया गया है। उन्हें जहर देकर मारा गया है। कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार ने साजिश की है। उन्हें कुछ भी शर्म नहीं है।
अफजल ने आगे कहा कि मुख्तार को रास्ते से हटाया गया है और सही समय आने पर हम इस बात का सबूत देंगे कि उसे जेल में जहर देकर मारा गया है।












Click it and Unblock the Notifications