उपचुनाव में हार के बाद योगी सरकार मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी में, दलित चेहरों को मिल सकती है जगह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में जिस तरह से भाजपा को गोरखपुर और फूलपुर में हार का सामना करना पड़ा है उसके बाद योगी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। पहले प्रदेश के 37 आईएएस का ट्रांसफर किया गया, जिसमे 16 जिलों के डीएम भी शामिल हैं और अब योगी सरकार कई मंत्रियों को बदलने की भी तैयारी कर रही है। हार के बाद पार्टी के भीतर लगातार इसकी वजह को लेकर विचार मंथन चल रहा है और इस बात की समीक्षा की जा रही है कि आखिर क्यों पार्टी को इन दोनों अहम सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि 19 मार्च के बाद प्रदेश में योगी सरकार अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं।

मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल
जिस तरह से इस बार यूपी उपचुनाव में सपा-बसपा साथ आए और भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है, उससे पार्टी निपटने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है सपा-बसपा की नजदीकियों को कम करने के लिए योगी सरकार कुछ दलित चेहरों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। जातीय समीकरण को साधने के लिए योगी सरकार इस बार कई ऐसे चेहरों को शामिल कर सकती है जिससे कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में उसे उपचुनाव जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।

कोताही बर्दाश्त नहीं
जानकारी के अनुसार संगठन और शासन स्तर पर फेरबदल के लिए केंद्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है और योगी सरकार के एक साल पूरे होने के बाद इस फेरबदल को अमली जामा पहनाया जाएगा। योगी सरकार की तमाम योजनओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं और उन्हे साफ कर दिया गया है कि योजनाओं को लागू कराने में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। लिहाजा हर अधिकारी के कामकाज पर भी सरकार की नजर रहेगी और उसकी समय-समय पर समीक्षा होगी।

युवा अधिकारियों पर जिम्मेदारी
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले जिलों में युवा अधिकारियों की तैनाती की बात कही थी, जिसके बाद प्रदेश के जो जिले पिछड़े हैं वहां युवा अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है, ताकि योगी सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। उपचुनाव में जिस तरह से मुख्यमंत्री और उपरमुख्यमंत्री के गढ़ में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है उसके बाद पार्टी किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है, लिहाजा हर तरह के संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications