Abhinav Arora: 'मैं इतना बुरा हूं क्या', बाल संत अभिनव अरोड़ा ट्रोलिंग से आहत, YouTubers के खिलाफ पहुंचे कोर्ट
Abhinav Arora News: सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा पिछले काफी वक्त से ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। जिसके बाद अब अभिनव अरोड़ा ने कथित तौर पर उन्हें ट्रोल करने वाले यूट्यूबर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
10 वर्षीय बाल संत उर्फ अभिनव अरोड़ा के वकील पंकज आर्य ने सोशल मीडिया पर उनके मुवक्किल को ट्रोल करने के आरोप में यूट्यूबर्स के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मथुरा कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनव ने अपने वकील के जरिए 7 यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हुई है, जिसकी सुनवाई एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में हुई।

अगली सुनवाई की तारीख 3 जनवरी
अभिनव अरोड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने के आरोप में यूट्यूबर्स के खिलाफ गुरुवार को (19 दिसंबर) की गई शिकायत पर उनके अधिवक्ता पंकज आर्य ने कहा, "कोर्ट में हमारी सुनवाई हुई। कानूनी कार्यवाही चल रही है। अगली सुनवाई की तारीख 3 जनवरी तय की गई है।"
ये भी पढ़ें: 'बाल संत नहीं बालक है...' रामभद्राचार्य ने बताई अभिनव अरोड़ा को मंच से नीचे उतारने की कहानी
हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे-अभिनव के वकील
उन्होंने आगे कहा, "अभिनव अरोड़ा और सनातन धर्म के खिलाफ कुछ लोगों ने अभियान शुरू कर दिया है। हम इसके खिलाफ कोर्ट आए हैं। हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे, चाहे इसके लिए हमें सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट ही क्यों न जाना पड़े। हमने इन यूट्यूबर्स के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।"
शुक्रवार को मथुरा पहुंचे अभिनव अरोड़ा ने एक कविता के माध्यम से अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि हम इतने भी बुरे नहीं थे, जितने इल्जाम लगाए लोगों ने। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अभिनव अरोड़ा ने अपनी बात रखी थी।
'मैं इतना बुरा हूं क्या, जितने इल्जाम लगाए लोगों ने'
उन्होंने कहा, 'हम इतने भी बुरे नहीं थे जितने इल्जाम लगाए लोगो नें, चंद लाइक और व्यूज के लिए कितनी बात बनाई लोगों ने। भेड़चाल में चलकर जाने ना कैसे बहक गए, राधा नाम लेने को भी धंधा बताया लोगों ने। मैं अदना सा बालक बस अपने कान्हा जी का सेवक हूं, मेरी तो छोड़ो, उनकी भक्ति को भी, मजाक बनाया लोगों ने। जलकर राख होकर भी, भक्ति को समर्पित है जीवन मेरा, मैं इतना बुरा हूं क्या, जितने इल्जाम लगाए लोगों ने।'
ये भी पढ़ें: कौन हैं 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा? जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, इस वजह से हो रहे ट्रोल
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने लगाई थी लताड़
दिल्ली के आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा का दावा है कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा तीन साल की उम्र में शुरू हुई थी। बता दें कि अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ खड़े दिखाई दिए थे। उस वक्त जगद्गुरु ने उनको मंच से उतार दिया था, जिसके बाद अभिनव को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications