अभिनव अरोड़ा ने छोड़ दी है कृष्ण भक्ति? अब इस रूप में आए नजर, वायरल हो रहा उनका नया वीडियो
Abhinav Arora Viral Video: मथुरा के रहने वाले बाल संत अभिनव अरोड़ा अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को इंटरनेट यूजर द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर जमकर वायरल किया जा रहा है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
कुछ लोगों द्वारा पूछा जा रहा है कि क्या बाल संत अभिनव अरोड़ा में कृष्ण भक्ति छोड़ दी है? फिलहाल मामला जो भी हो लेकिन अब उनके नए रूप की चर्चा जोरों पर चल रही है। वहीं कुछ लोग फिर पहले की तरह मजे लेते हुए लिख रहे हैं कि 'ये आज फिर पढ़ने नहीं गया?'

कृष्ण भक्ति का रील बनाकर हुए फेमस
दरअसल, मथुरा वृंदावन के रहने वाले बाल संत अभिनव अरोड़ा कृष्ण भक्ति से जुड़ा रील बनाते थे। शुरुआती समय में उन्होंने जब वीडियो अपलोड किया तो देखते ही देखते उनका वीडियो वायरल होने लगा और लोग जमकर शेयर करने लगे।
उन्होंने खुद को भगवान श्री कृष्ण का बाल सखा बताया था। उसके बाद उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी गई। लोगों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद बाल संत अभिनव अरोड़ा द्वारा भी लोगों का जवाब दिया गया।
पिछले दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं। अब एक बार फिर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और लोग शेयर करते हुए तरह-तरह के मैसेज लिख रहे हैं।
हनुमान का रूप किया है धारण
दरअसल, बाल संत अभिनव अरोड़ा का वर्तमान समय में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिखाई दे रहा है कि वे भगवान हनुमान का रूप धारण किए हैं। रूप धारण करने के बाद वह झूमते हुए सीताराम सीताराम गा रहे हैं। यह रूप देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए।
कुछ लोगों का कहना है कि क्या अभिनव अरोड़ा अब कृष्ण भक्ति को छोड़कर अब राम की भक्ति करेंगे? इसके अलावा कुछ लोग इसे महज व्यंग के दृष्टिकोण से देख रहे है। वीडियो में अभिनव अरोड़ा कह रहे हैं की मस्ती में अब रखता हूं सीताराम सीताराम कहता हूं।
रामभद्राचार्य के मंच से उतारने पर हुए थे ट्रोल
पिछले महीने बाल संत अभिनव अरोड़ा का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक आयोजन के दौरान संत रामभद्राचार्य द्वारा अभिनव अरोड़ा को मंच से उतरने के लिए कहा गया था। इस मामले में सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा को काफी ट्रोल किया गया था। अब एक बार फिर अभिनव अरोड़ा का यह वीडियो वायरल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications