बीमार बहन के साथ कर रहे थे अश्लील हरकत, भाई ने विरोध किया तो मार डाला
बीमार बहन का हाल जानने गए युवक की चार युवकों ने ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मेरठ। बीमार बहन का हाल जानने गए एक युवक की चार युवकों ने ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ टीपी नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं, युवक की मौत पर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद दो हत्यारों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि, अन्य दो की तलाश में दबिशें दे रही है। ये भी पढ़ें: मेरठ पुलिस ने 6 लोगों का गैंग पकड़ा, लोगों से बैंक कर्मी बनकर ठगते थे लाखों रुपए

रोहटा रोड निवासी रामजीलाल की बेटी विमला की शादी टीपी नगर थाना इलाके के मलियाना में हुई थी। विमला कई दिनों से बीमार चल रही थी। देर शाम उसका भाई प्रदीप उसका हाल जानने के लिए मलियाना उसके घर पहुँच गया। आरोप है कि मोहल्ले के रविन्द्र, आकाश, सिकन्दर और अजित, विमला के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। काफी देर तक हंगामा करने के बाद प्रदीप ने उनका विरोध करते हुए उन चारों को चले जाने को कहा। जिसपर उन्होंने प्रदीप पर हमला कर दिया और ईंटों से पीट-पीटकर उसके अधमरा कर दिया।

वहीं, घायल अवस्था में परिजनों ने प्रदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक प्रदीप की पत्नी आशा और बेटी चारु, बेटा तुषार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी का कहना है कि दो पक्षो में मारपीट हुई थी जिसमे प्रदीप को गंभीर चोटें आई थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था और देर शाम उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। तहरीर के अनुसार इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकि के आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। ये भी पढ़ें:यूपी के मेरठ में एसएसपी ऑफिस के अंदर महिला ने की मनचले की धुनाई












Click it and Unblock the Notifications