यूपी के मेरठ में एसएसपी ऑफिस के अंदर महिला ने की मनचले की धुनाई

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ऑफिस में दिन की शुरुआत ही हंगामेदार रही। यहां अपने पति के खिलाफ फरियाद लेकर एसएसपी के दफ्तर पहुंची एक महिला ने अपने पति के सहयोगी को चप्‍पलों से धुन दिया।

मेरठ। उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ऑफिस में दिन की शुरुआत ही हंगामेदार रही। यहां अपने पति के खिलाफ फरियाद लेकर एसएसपी के दफ्तर पहुंची एक महिला ने अपने पति के सहयोगी को चप्‍पलों से धुन दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखने पर साफ पता चल रहा है कि महिला ने चप्‍पल निकालकर पुलिसवालों के बीच खड़े एक शख्‍स को पीट दिया। बाद में पुलिस ने महिला से व्‍यक्ति को बचाते हुए चप्‍पल का शिकार बने हुए शख्‍स को हिरासत में लेकर थाने ले गई। आपको बताते चले कि इस महिला का अपने पति से अलगाव चल रहा है। इसी दौरान महिला के पति का एक दोस्त महिला और उसकी बेटी को परेशान करने लगा था। आरोप है कि यह शख्स आते जाते महिला की बेटी को छेड़ता था और जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आज एसएसपी से शिकायत करने के बाद जब महिला बाहर आयी तो यहां पहले से मौजूद आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को देख लेने की धमकी दी। फिर क्या था महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने आरोपी की चप्पलों से पिटाई कर दी।

यूपी के मेरठ में एसएसपी ऑफिस के अंदर महिला ने की मनचले की धुनाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+