UP: 361 फीट का तिरंगा बना लोगों के लिए कांवड़ यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र
Recommended Video

मुजफ्फरनगर। शिवभक्त हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेकर वापस आन लगे है। भोले के भक्त मोदी और योगी के रंग में भी रंगे नजर आ रहे हैं। तो वहीं, 361 फीट का तिरंगा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुलंदशहर के केशोपुर सथला गांव के 35 भक्त कांवड़ यात्रा के दौरान 361 फीट का तिरंगा अपने साथ लेकर चल रहे है।

बुलंदशहर के केशोपुर सथला गांव के 35 शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए उत्तराखंड हर की पौड़ी गंगा नदी से जल लेने के लिए गए थे। शिव भक्त अपने साथ 361 फुट लंबा तिरंगा लेकर वापस अपने गांव आ रहे हैं। सावन मास में जहां शिवभक्त शिव के धाम जाते हैं। वहीं ये शिवभक्त भक्ति के साथ ही राष्ट्रीयता की मिसाल पेश कर रहे हैं। लोगों में देश भावना पैदा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बेटे को कुएं में गिरता देख बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग, दोनों की मौत
शिवभक्तों की ये टोली 361 फुट लंबे तिरंगे के साथ एक अलग तरह का दृश्य पैदा कर रही है। जब यह शिवभक्त सड़क से तिरंगा लेकर निकले तो हर कोई इनको हैरत भरी निगाह से देख रहा था।
ये भी पढ़ें: मानिकपुर दर्शन के लिए जा रहे 5 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 8 घायल












Click it and Unblock the Notifications