जौनपुर: मानिकपुर दर्शन के लिए जा रहे 5 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 8 घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पांच दर्शनार्थियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर हालत में 8 लोगों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है।

Five people died and 8 people injured in road accident in Jaunpur

हादसा जौनपुर रायबरेली हाइवे पर मछलीशहर कोतवाली अन्तर्गत निकामुद्दीनपुर गांव के पास हुआ है। देर रात दो बजे दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ने सड़क के बगल खड़ी ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से एक दंपति सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 3 की हालत अभी गंभीर बनी हुई है उन्हें उपचार के बाद बीचएयू के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि वाराणसी निवासी ये सभी लोग बोलेरो गाड़ी से इलाहाबाद में स्‍थित मानिकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे, जैसे ही इनकी बोलेरो जौनपुर के मछलीशहर हाईवे रोड पर पहुंची तो ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में यह हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+