दलित महिला से रेप में नाकाम होने पर दरोगा के बेटे ने फेंका तेजाब, ननद-भाभी और बच्चों को भी नहीं बख्शा

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली से एसिड अटैक से जुड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक दरोगा के बिगड़ैल बेटे ने दलित महिला से रेप में नाकाम होने पर तेजाब से अटैक कर दिया। महिला को बचाने आईं उसकी नंद और भाभी पर भी तेजाब फेंका। इसके बाद बच्चों को भी निशाना बनाया। मामले में एसपी रूरल ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

3 women injured in an acid attack in Bareilly

बलात्कारी ने ऐसे की खौफनाक वारदात
पुलिस लाइन में प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर एसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार ने वारदात से जुड़ी जानकारी मीडिया को दी। कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम दीपक है। वह दरोगा का बेटा है और नबाबगंज में कोल्हू पर है। पीड़ित महिला वहां पर लगे नल से पानी पीने गई थी। उस दौरान उसकी नियत बिगड़ गई। उसने महिला से जबरदस्ती की। इसके बाद तेजाब लेकर उसके पास आया और फिर जला दिया। महिला को बचाने आईं उसकी नंद और भाभी पर भी आरोपी ने तेजाब फेंका। इसके बाद महिला के बच्चों को नोंच-पीटकर घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें: रात में पुत्री के कमरे सोया था प्रेमी, भनक लगते ही पिता और चाचा ने मारीं ईंट; लाश को फेंक दिया भट्टे पर

मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने घर भेजा
आरोपित के गिरफ्तार करने के अलावा पुलिस ने सभी पीड़ितों का मेडिकल कराया। कुछ उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, बरेली में इस एक और वारदात के सामने आने से कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा तंत्र पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले बरेली में एक दम्पति पर तेजाब अटैक हुआ था।

ये भी पढ़ें: दुधमुंही बच्ची को कार में बंद कर शॉपिंग करने चले गए मां-बाप, हुआ ये हश्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+