रात में पुत्री के कमरे सोया था प्रेमी, भनक लगते ही पिता और चाचा ने मारीं ईंट; लाश को फेंक दिया भट्टे पर
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले से एक युवती के प्रेमी की उसके पिता और चाचा ने अपने ही घर पर हत्या कर दी। यह हत्या ईंट से कुचलकर की गई, फिर शव को भट्टे पर फेंक दिया गया। पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में जांच के पहलुओं से गुजरने के बाद एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने इस मामले का खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक, पुत्री से मिलने के लिए रात को घर में आए सद्दाम की लड़की के पिता ने अपने भाई संग मिलकर ईट से कुचकर हत्या की थी और शव को ईट भट्ठे पर फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईट व बाइक को बरामद कर लिया है। वारदात कछवां थाना क्षेत्र के कनकसराय में ईंट भट्टे के निकट अंजाम दी गई। पुलिस ने दो आरोपितों को मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन भैंस के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार किया।
ईंट भट्ठे पर मिला युवक का शव
कछवां थाना क्षेत्र के कनकसराय ईट भट्ठे के पास एक युवक का हत्या कर फेंका हुआ शव चार नवंबर की सुबह बरामद हुआ था। दोपहर बाद मृतक की शिनाख्त सद्दाम हुसैन पुत्र हाकिम अंसारी निवासी मझवां थाना कछवां के रूप में हुई। मृतक के पिता ने थाने में हत्या की तहरीर दी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह को सर्विलांस के जरीए पुख्ता सबुत हाथ लगे। उसकी पड़ताल करने पर हत्या के कारण का पता चला। पुलिस हत्यारोपितों की तलाश में लगी थी।
रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन भैंसा के पास आरोपित भागने के फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपित अवधेश चौरसिया और उसके भाई शिव कुमार चौरसिया निवासी पड़ेरी थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया। उनके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईट, शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक, मृतक का मोबाइल आदि बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, एसआई श्यामजी यादव, चौकी प्रभारी जमुआ धनंजय पांडेय, कांस्टेबल शशिकांत, अभिषेक सिंह आदि रहे।
युवती से मिलने रात को उसके घर आया था सद्दाम
हत्यारोपित अवधेश चौरसिया ने बताया कि मृतक सद्दाम हुसैन निवासी मझवां तीन की रात को मेरे घर ग्राम रामापुर पड़ेरी स्थित मेरे घर आया था। रात में नींद टूट तो बगल के बेटी के कमरे से किसी आदमी की आवाज सुनाई दी। कमरे को खोलवाने पर सद्दाम अंदर मिला। पुछताछ कर लड़की को कमरे से बाहर किया। तो सद्दाम मुझे धक्का देकर भागने की कोशिश किया। भाई श्वि कुमार चौरसिया की मदद से उसे पकड़ा और पास रखे ईट से उसके सिर पर प्रहार किया। चिल्लाने पर ईट से एक-दो वार और किया तो सद्दाम ने दम तोड़ दिया। भय वश भाई के साथ उसके शव को कनकसराय ईट भट्ठे के पास फेंक कर चले गए।
साथ पढ़ते हुए चल रहा था प्रेम
हत्यारोपित अवधेश चौरसिया की पुत्री क्षेत्र के एक कालेज में बीकाम तृतीय वर्ष की छात्रा है। मृतक सद्दाम भी उसकी कालेज में पढ़ता था। इस बीच दोनों में प्रेम हुआ। सद्दाम टपटेड बुनाई का भी काम करता था। सद्दाम बीते दिनो बीमार चल रहा था। इस कारण युवती से नहीं मिल पा रहा था। तीन नवंबर की रात को युवती के बुलावे पर सद्दाम उससे मिलने उसके घर गया था। रात में चोरी से युवती उसे अपने कमरे में ले गई थी। जिसकी जानकारी परिजनो को हो गई। पुलिस को भी मृतक के सर्विलांस से मामले की जानकारी हुई।
ईट को घर में ही छिपाया था
हत्यारोपित अवधेश चौरसिया ने घर के अंदर ईट से कूचकर सद्दाम की हत्या की। जिस ईंट से हत्या की थी। उसे अवधेश ने घर के अदंर रखे अन्य ईंट के बीच में छिपा कर रखा था। मृतक के मोबाइल को भी घर में ही गाड़ कर रखा था।












Click it and Unblock the Notifications