उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के पहले चुनावी सर्वे की दस बड़ी बातें
सपा के घर में चल रहे दंगल और नोटबंदी के बीच उत्तर प्रदेश की जनता के मन में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर क्या चल रहा है। जानिए, उत्तर प्रदेश चुनावों के लेकर किए गए सर्वे के नतीजों से।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच न्यूज चैनल एबीपी और सीएसडीएस ने उत्तर प्रदेश में सर्वे कराया है। जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनता का मिजाज जानने की कोशिश की है। इसमें कई सवाल किए गए हैं। जिसमें सपा के आपसी झगड़े पर भी सवाल किए गए और मोदी सरकार से यूपी सरकार की तुलना करते हुए भी। वहीं यूपी के सीएम के लिए जनता के पसंदीदा नेता के बारे में भी पूछा गया है। इस सर्वे की दस खास बातें हम आपको बता रहे हैं।

1.सपा समर्थकों में 83 फीसदी लोगों ने अखिलेश को सीएम के लिए पसंद किया है। वहीं मुलायम को सिर्फ 6 फीसदी ने बतौर सीएम पसंद किया है।
2. उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों में सीएम के चेहरे के लिए भी अखिलेश यादव ने बाजी मारी है। सर्वे में अखिलेश यादव को सीएम के लिए सबसे ज्यादा 28 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। वहीं उनकी प्रतिद्वंदी मायावती को 21 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता योगी आदित्यानाथ को 4 फीसदी लोगों ने जबकि मुलायम को 3 फीसदी लोगों ने भावी सीएम के लिए पसंद किया है।
3. केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के कामकाज को लेकर किए गए सवाल पर अखिलेश ने मोदी पर भी बाजी मारी है। सर्वे में 34 फीसदी लोग अखिलेश यादव के काम से संतुष्ट हैं जबकि पीएम मोदी के काम से 32 फीसदी लोग संतुष्ट हैं।
4.समाजवादी पार्टी को हाल में चुनाव होने पर समाजवादी पार्टी को 141 से 151 सीटें मिल रही हैं। भाजपा को 129-139 सीटें मिल रही हैं। बसपा को 93-103 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। कांग्रेस को 13 से 19 सीटें मिलने की बात सर्वे में कही जा रही है।
5. वहीं अगर सपा और कांग्रेस में गठबंधन होता है तो सपा-कांग्रेस को 133 से 143 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 138 से 148 जबकि बसपा को 105 से 115 सीटें मिल सकती हैं।
6. सपा दो फाड़ होकर चुनाव लड़ती है तो अखिलेश गुट को 82 से 92 सीटें, मुलायम गुट को 9 से 15 सीटें मिलेंगी। ऐसे में भाजपा को 158 से 168 सीटें और बसपा को 110 से 120 सीटें मिलेंगी।
7. उत्तर प्रदेश के 75 फीसदी वोटर सपा के साथ हैं, जबकि 54 फीसदी मुसलमान सपा के साथ हैं।
8. सवर्ण मतदाताओं में 55 फीसदी और ओबीसी में 34 फीसदी भाजपा के साथ हैं।
9. जाटव मतदाताओं में बीएसपी को 74 फीसदी जबकि अन्य दलित वोटरों में बसपा को 56 फीसदी वोटर पंसद कर रहे हैं।
10. पूर्वी यूपी में 35 फीसदी वोटरों के साथ समाजवादी पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है जबकि पश्चिम यूपी में भाजपा को सबसे ज्यादा 37 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।
पढ़ें- सर्वे: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद अखिलेश, दूसरे नंबर पर मायावती












Click it and Unblock the Notifications