Umaria News : बच्चों को भोजन परोसने वाली रसोइयों की कलेक्ट्रेट में सजी रसोई, मानदेय बढ़ाने की मांग
मध्य प्रदेश रसोइया संघ कलेक्टर दर से मानदेय देने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर उमरिया जिले की रसोईया हड़ताल पर बैठ गई है।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की शासकीय आंगनवाडी और स्कूलों के नौनिहालों को मिड डे मील वितरण करने वाली रसोइयों की रसोई स्कूल की वजह कलेक्टर कार्यालय के सामने सजी है। वजह मानदेय बढ़ाने को लेकर उनके द्वारा शुरू की गई हड़ताल है। रसोइयों ने कलेक्टर ऑफिस के सामने टेंट में ही डेरा डाल रखा है। अब यही उनकी रसोई बनती है। और यहीं उनका पंगत में बैठकर पत्तल में भोजन हो रहा है।
रसोइयों को अभी दो हजार मानदेय मिलता है। उनकी मांग है कि 10 हजार रुपए प्रति माह किया जाए इसके साथ ही नियमित करण और पेंशन की भी उनकी मांग है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिद्धार्थ पटेल ने जानकारी दी कि जो मांग की गई है उसे शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
मध्यप्रदेश रसोईया संघ के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जिले की रसोईया हड़ताल पर बैठी हुई है और पूरे दिन और रात भी यहां बैठी रहती है और उनकी मांग है कि रसोइयों का मानदेय बढ़ाया जाए रसोईया बहुत कार्य करती हैं। हड़ताल में बैठी रसोईया सब कुछ अपनी व्यवस्था कर रखी हैं और हड़ताल में बैठी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications