MP में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वेन को उज्जैन में हरी झंडी दिखाई, विकसित भारत की संकल्पना के साथ रवाना हुई आईईसी वेन, उज्जैन से पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ हुई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल किया। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगी थी, उन राज्यों में अब विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वेन शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जनता को देगी।

शुभारम्भ के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की मेघना, असम, गोवाहाटी की श्रीमती कल्याणी, केरल के धर्मराजन एवं शिमला हिमाचल प्रदेश की खुशिया देवी से वर्चुअली संवाद किया। सभी हितग्राहियों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मृदा योजना, प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय स्थापित किया, साथ ही औरों को भी रोजगार मुहैया कराया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ मोदी की गारंटी वाली यात्रा शुरू हो गई है। यह यात्रा डेढ़ हजार शहरों में पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं का शहर एवं गांव के लोग लाभ उठायेंगे। इससे विकसित भारत का सपना साकार होगा। बैंकों के माध्यम से लोगों को आसान एवं सस्ता लोन मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि अब तक 50 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को संवारा है।
प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर एवं आईईसी वेन को हरी झंडी दिखाकर उज्जैन से पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि, केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रत्येक गांव, शहर और पंचायतों में वेन के माध्यम से किया जायेगा। वेन में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रसारित किया जायेगा।
वेन के साथ ही एग्री ड्रोन को भी प्रदर्शित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि किसानों की सुविधा के लिये उक्त ड्रोन का निर्माण किया गया है। किसानों के समय की बचत और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिये एग्री ड्रोन का निर्माण किया गया है। ड्रोन के इस्तेमाल से खेतों में खाद या दवा का छिड़काव कम समय में किया जा सकेगा। साथ ही एक एकड़ फसल में खाद या अन्य कीटनाशकों का छिड़काव लगभग 15 मिनिट में किया जा सकेगा। कृषि क्षेत्र में ड्रोन के प्रयोग से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसका अनुमानित मूल्य लगभग पांच लाख रुपये से 10 लाख रुपये के मध्य है।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav ने PM MODI के साथ तय किया मंत्रिमंडल, इस दिन हो सकता है गठन












Click it and Unblock the Notifications