Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mohan Yadav ने PM MODI के साथ तय किया मंत्रिमंडल, इस दिन हो सकता है गठन

Mohan Yadav सरकार अब जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन करने जा रही है, जहां मंत्रिमंडल में किन विधायकों को शामिल किया जाएगा, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो चली है। मोहन यादव सरकार में अबकी बार युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यही कारण है कि, अबकी बार मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल में युवा और महिलाओं की अच्छी खासी संख्या नजर आएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन यादव सरकार में मंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने तैयारियां तेज कर दी हैं, तो वहीं मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी से मोहन यादव ने इसे लेकर चर्चा भी की है।

Bhopal

मंत्रिमंडल को लेकर मंथन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहन यादव के साथ मंत्री किसे बनाया जाए, इसे लेकर मंथन किया है, जहां कुछ नाम तय हो चुके हैं, तो वहीं कुछ नाम को लेकर राजधानी दिल्ली में बैठा शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है। वहीं जल्द ही मंत्रिमंडल की ओर से सारे नाम तय कर लिए जाएंगे, जहां शनिवार तक मंत्रिमंडल गठन संभावित माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अबकी बार मंत्रिमंडल में युवा और महिलाओं की अच्छी संख्या नजर आएगी, तो वहीं चौंकाने वाले नाम भी अबकी बार मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं।

ये बन सकते हैं मंत्री

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में जिन विधायकों के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है, उनमें प्रमुख तौर पर ऐदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, पन्नालाल शाक्य, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, हरिशंकर खटीक, ललिता यादव, धर्मेंद्र लोधी, बृजेंद्र प्रताप सिंह, दिव्यराज सिंह, रीति पाठक, मनीषा सिंह, बिसाहू लाल सिंह, संजय पाठक, अजय बिश्नोई, राकेश सिंह, संपतिया उइके, योगेश पंडाग्रे, प्रभु राम चौधरी, नारायण सिंह पवार, अरुण भीमावत, राजेश सोनकर, आशीष शर्मा, विजय शाह अर्चना चिटनिस, निर्मला भूरिया, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, तुलसी सिलावट, चेतन कश्यप, हरदीप सिंह डंग के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़े- OPINION: CM की कुर्सी संभालते दिखा मोहन यादव का एक्शन, विरोधियों की बढ़ी टेंशन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+