Ujjain news: विजयादशमी पर भक्तों को दर्शन देने निकले महाकाल, दशहरा मैदान पर हुआ परंपरागत शमी पूजन

(संवाद सूत्र उज्जैन से विमल बैंडवाल)

धार्मिक नगरी उज्जैन में सोमवार शाम को दशमी लगने के कारण परंपरा अनुसार बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजशी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर देखा गया। बाबा महाकाल की सवारी वर्ष में एक ही बार विजय दशमी पर्व पर नए शहर में आती है और यहाँ दशहरा मैदान पर शमी वृक्ष पूजन के बाद पुनः महाकाल के लिए रवाना हो जाती है।

चार बजे मंदिर में बाबा का पूजन अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा की पालकी उठाई गई। महाकाल मंदिर से शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई उज्जैन के दशहरा मैदान तक पहुंची। दशहरा मैदान पर अभिषेक के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई।

Ujjain

राजसी ठाठ-बांट से निकली सवारी

दरअसल, भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते है। वहीं अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सडक के किनारे इंतजार करती हे। शाम चार बजे पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। सवारी के आगे हाथी, घोडा, बैंड पुलिस टुकड़ी तथा भजन मंडलियाँ चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ निकली सवारी का सफर लगभग 12 किलोमीटर का रहेगा। कुलमिलाकर, देखा तो उज्जैन में सोमवार शाम को दशमी लगने के कारण परंपरा अनुसार बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजशी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सायं पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं को श्री महाकालेश्वर भगवान के श्री होल्कर (मुखारविन्द) स्वरूप के दर्शन होंगे साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में परम्परानुसार महाकाल मंदिर के शिखर पर ध्वज बदला जाता है। विजया दशमी पर भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। भगवान महाकाल की सवारी में भजन मंडल के साथ ही बैंड- बाजे और झांकियां सम्मिलित होती है। भगवान महाकाल को सवारी के चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े- Ujjain news: शमी वृक्ष के नीचे होता है मनमहेश पूजन, सवारी में विराजमान होकर दशहरा मैदान पहुंचते हैं महाकाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+