Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ujjain news: शमी वृक्ष के नीचे होता है मनमहेश पूजन, सवारी में विराजमान होकर दशहरा मैदान पहुंचते हैं महाकाल

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

धार्मिक नगरी उज्जैन में विजयादशमी पर भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे सभा मंडप में से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान सीमान्लंघन हेतु जाएगी। श्री महाकालेश्वर मन्दिर से महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मन्दिर, सराफा, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्डा माता चौराहा से टॉवर के रास्ते पुराने कलेक्टर बंगले के सामने से होती हुई दशहरा मैदान पर जाएगी।

दशहरा पर शमी के वृक्ष के नीचे भगवान श्री मनमहेश जी का पूजन-अर्चन होगा। दशहरा मैदान पर पूजन पश्चात् वापसी में ओवर ब्रिज से संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, तोपखाना होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुँचेगी।

Ujjain

बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे

श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सायं पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं को श्री महाकालेश्वर भगवान के श्री होल्कर (मुखारविन्द) स्वरूप के दर्शन होंगे साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में परम्परानुसार महाकाल मंदिर के शिखर पर ध्वज बदला जाएगा। विजया दशमी पर भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। भगवान महाकाल की सवारी में भजन मंडल के साथ ही बैंड- बाजे और झांकियां सम्मिलित होती है। भगवान महाकाल को सवारी के चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

कलेक्टर ने किया अन्न क्षेत्र का अवलोकन

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र का अवलोकन किया। कलेक्टर द्वारा भोजन कक्ष में पहुंचकर वहां भोजन कर रहे श्रद्धालुओं से पूछा गया कि भोजन की गुणवत्ता कैसी है। इस पर श्रद्धालुओं ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी है तथा भोजन स्वादिष्ट है। श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से आये श्रद्धालु भोजन कर रहे थे। कलेक्टर द्वारा अन्नपूर्णा रसोई में स्थापित किये गये उपकरणों और भण्डार कक्ष का अवलोकन किया गया।

ये भी पढ़े- Navratri 2023 की महाष्टमी पर उज्जैन कलेक्टर ने लगाया माता को मदिरा भोग, कुछ ऐसी है मान्यता

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+