Ujjain: Mahakal दरबार में क्रिकेटर Umesh Yadav, मांगी ये मन्नत

क्रिकेटर उमेश यादव उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर आए, उन्होंने यहां बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर गर्भगृह में जल एवं दुग्ध अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।

ujjain

Recommended Video

    मलिकार्जुन खड़गे की धर्मपत्नी पहुंची उज्जैन, परिवार संग किए महाकाल के दर्शन

    इन दिनों धार्मिक नगरी उज्जैन में भारतीय क्रिकेट स्टार्स के आने का सिलसिला जारी है जहां लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंच रहे हैं, और भगवान महाकाल का आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव उज्जैन पहुंचे, उन्होंने यहां बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर गर्भगृह में जल एवं दुग्ध अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि, देश दुनिया में सुख शांति बनी रहे। उमेश यादव से पहले भी कई क्रिकेटर्स महाकाल दर्शन के लिए आ चुके हैं.

    उमेश यादव ने किए महाकाल दर्शन

    धार्मिक उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में क्रिकेट स्टार्स के आने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां 1 महीने में भारतीय टीम के लगभग आधा दर्जन खिलाड़ी बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ी उमेश यादव महाकाल मंदिर पहुंचे। सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। भस्म आरती के बाद वे गर्भगृह में पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का जल एवं दूध से अभिषेक किया। मंदिर समिति के नियम अनुसार उन्होंने धोती व शोला पहन रखा था।

    पहले भी कई खिलाड़ी आ चुके हैं

    क्रिकेट स्टार उमेश यादव से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने महाकाल दर्शन किए थे। साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने भी भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचकर भगवान का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो भगवान महाकालेश्वर मंदिर में लगातार क्रिकेट स्टार से आने का सिलसिला जारी है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज उमेश यादव ने भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचकर भस्म आरती में हिस्सा लिया तो वहीं पूजन अर्चन कर भगवान का ध्यान भी लगाया।

    ये भी पढ़े- MP के इस गांव में नहीं होती ओलावृष्टि, मान्यता- हनुमान मंदिर में उल्टा हल लगाने से होता है चमत्कार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+