MP के इस गांव में नहीं होती ओलावृष्टि, मान्यता- हनुमान मंदिर में उल्टा हल लगाने से होता है चमत्कार

उज्जैन के मगरोला ग्राम में खेड़ापति हनुमान का मंदिर है, जहां ग्रामीण मंदिर पर उल्टा हल और उसके ऊपर आटा छन्नी लगाते हैं, मान्यता के अनुसार ऐसा करने से गांव में कभी ओलावृष्टि नहीं होती।

ujjain

Recommended Video

      खेड़ापति हनुमान मंदिर में उल्टा हल लगे होने के कारण यहां नहीं होती है ओलावृष्टि

      मध्यप्रदेश में इन दिनों ओलावृष्टि के चलते फसलों को नुकसान होने की जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं, जिससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। उधर, प्रदेश की धार्मिक नगरी कहे जाने वाले शहर उज्जैन के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां उज्जैन जिले में एक ऐसा गांव भी है, जहां कभी ओलावृष्टि नहीं होती है। उज्जैन के मगरोला ग्राम में खेड़ापति हनुमान का मंदिर बड़ा चमत्कारी मन्दिर है, जहां ग्रामीण मंदिर पर उल्टा हल और उसके ऊपर कंडा और आटा छन्नी लगाते हैं, मान्यता के अनुसार ऐसा करने से गांव में कभी ओलावृष्टि नहीं होती।

      Ujjain

      कुछ ऐसा है मामला

      साल 1987 में ग्राम मगरोला में ओलावृष्टि के कारण हाहाकार मचा था, जब पूरे गांव में फसले चोपट होने साथ पशु-पक्षियों की ओलावृष्टि के कारण मौत हो गई थी। ओलावृष्टि इतनी भयंकर थी की ग्रामीणों में ओलावृष्टि का डर हमेशा बना रहने लगा। एक दिन एक संत ने ग्रामीणों को ओलावृष्टि से बचने का उपाय बताया, जहां संत द्वारा बताया गया की, मंदिर के बाहर हनुमान अष्टमी के दिन उल्टा हल लगाया जाए, और उल्टे हल पर आटा छानने की छलनी लगाई जाए, इससे पूरे ग्राम में कभी भी ओलावृष्टि नहीं होगी, और ना ही ओलावृष्टि के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि होगी।

      ujjain

      ग्रामीण मान रहे चमत्कार

      संत की बात मानने के बाद ग्रामीणों ने इस उपाय को अपनाया, जिसके बाद तब से लेकर अब तक गांव में ओलावृष्टि नहीं हुई। वहीं हनुमान अष्टमी के दिन उल्टा हल लगाया जाता है, हल लगाने के पहले रामायण की पूजा पाठ, विधि विधान के साथ हनुमान मंदिर में की जाती है। पूरे ग्रामवासी इस दिन यहां पर मौजूद रहते हैं, और फिर गंगा दशहरे के दिन विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर उल्टा हल यहां से निकाला जाता है, और उस दिन पूरे ग्रामवासी का यहां पर भंडारा भी आयोजित होता है, तब से लेकर अब तक उज्जैन के मंगरोला गांव में किसी प्रकार की कोई ओलावृष्टि के कारण आपदा नहीं आई है।

      ujjain

      कुछ ऐसी है मान्यता

      ग्रामीण बताते हैं कि, उल्टे हल की स्थापना के समय इस स्थान पर एक कच्चा चबूतरा हुआ करता था, जिस पर उल्टे हल की स्थापना की गई थी, फिर यहां ग्रामीणों ने स्वयं भव्य मंदिर का निर्माण किया। यहां के किसानों और रहवासियों ने खेड़ापति हनुमान मंदिर का रहस्य बताया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन जिले में एक ऐसा गांव भी है, जहां कभी ओलावृष्टि नहीं होती है। उज्जैन के मगरोला ग्राम खेड़ापति हनुमान जी का मंदिर बड़ा चमत्कारी मन्दिर है, जहां ग्रामीण मंदिर पर उल्टा हल और उसके ऊपर आटा छन्नी लगाते हैं, मान्यता के अनुसार ऐसा करने से गांव में कभी ओलावृष्टि नहीं होती।

      ये भी पढ़े- Ujjain में Pradeep Mishra की भागवत कथा, सीहोर से लिया सबक, रूद्राक्ष वितरण को लेकर आई बड़ी अपडेट

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+