कबाड़ी की दुकान में सुबह 4 बजे चोरी करने पहुंचा बदमाश लोहे के चद्दर में फंसा, खुद बुलाई पुलिस, देखें वीडियो
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के बीमा अस्पताल के समीप गाड़ी अड्डा चौराहा स्थित कबाड़ी की दुकान की लोहे की चद्दर हटाकर बदमाश चोरी करने घुसा था। सामान चुराने के बाद वह बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था, मगर इस दौरान वह चद्दर में फंस गया था। फिर शोर मचाकर खुद उसने मदद मांगी। पुलिस उसे बचाने पहुंची और गिरफ्तार कर थाने ले गई।
Recommended Video

उज्जैन के बीमा अस्पताल चौराहे के पास की घटना
बता दें कि उज्जैन के बीमा अस्पताल चौराहे के समीप गाड़ी अड्डा चौराहे पर कबाड़ी सचिन परमार निवासी कृष्णा कालोनी की दुकान है। मंगलवार सुबह सचिन को सूचना मिली कि उसकी दुकान की लोहे की चद्दरों के बीच एक युवक फंसा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
उसने दुकान पहुंचकर पहले ताला खोला और बाद में चद्दर के नटबोल्ट खोलकर उसमें फंसे बदमाश को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाश फिरोज निवासी फाजलपुरा को चोरी के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया।

बाहर निकलने का तरीका समझ नहीं आया
अमरेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी के अनुसार आरोपी फिरोज ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 4 बजे दुकान की चद्दर उचकाकर चोरी करने अंदर घुसा था। यहां से सामान उठाने के बाद उसी पतरे को हटाकर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन पीछे से पतरा कमर में अटक गया और कमर से खून बहने लगा। बाहर निकलने का तरीका समझ नहीं आया तो शोर मचाया। सुबह 8 बजे चिमनगंज पुलिस का डायल 100 मौके पर पहुंची और चोर को निकाला।












Click it and Unblock the Notifications