Mandsour news: रोजगार मेला सक्सेसफुल, सैंकड़ों बेरोजगारों को मिली पसंद की नौकरी

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

मंदसौर में जिला स्तरीय रोजगार मेला संजय गांधी उद्यान मंदसौर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेले में 140 लोगों को रोजगार दिया गया। उधर, बड़ी संख्या में रोजगार मिलने पर युवाओं ने खुशी व्यक्त की है। रोजगार मेले में युवाओं की बड़ी संख्या में नजर आ रही थी.

Indore

आत्मनिर्भर बनेंगे सभी युवा

नपा अध्‍यक्षा रमादेवी बंशीलाल गुर्जर द्वारा कहा गया कि, मेलों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की जो पहल है वह सराहनीय हैं जो भी विद्यार्थी आये है वे पूरे परिश्रम से रोजगार प्राप्ति का प्रयास करें। जनपद पंचायत बंसत शर्मा ने कहा कि कहा कि, हर हाथ को काम मिले इस दिशा में सरकार प्रयासरत है। सीखो कमाओ योजना से युवाओं की काफी मदद की है। युवा भी इससे आत्मनिर्भर बनेंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मंदसौर में जिला स्तरीय रोजगार मेला संजय गांधी उद्यान मंदसौर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेले में 140 लोगों को रोजगार दिया गया।

हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान किया

इस मेले में केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथकर विक्रेता योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ भीमराव आर्थिक कल्याण योजना, आचार्य विद्यासागर योजना इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपाध्‍यक्षा नम्रता प्रीतेश चावला, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े- Viral Video: पहली बार पटरी पर दौड़ी इंदौर मेट्रो, जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+