Viral Video: पहली बार पटरी पर दौड़ी इंदौर मेट्रो, जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन रफ्तार पकड़ेगी, जहां मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन से पहले मेट्रो ट्रेन को पटरी पर चलाकर देखा गया। वहीं पहली बार पटरी पर उतरी मेट्रो ट्रेन को जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया। इधर, मेट्रो ट्रेन को चलता हुआ देख हर कोई हैरान नजर आया।
मेट्रो ट्रेन को पटरी पर देख लोगों ने इसके वीडियो बना लिए। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो को पसंद भी किया जा रहा है, जहां अब जल्द ही इंदौर वासी मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

सितंबर में होगा ट्रायल रन
Recommended Video
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की तैयारी पूरी कर ली गई है, जहां सितंबर माह में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल होने की संभावना है। वहीं मेट्रो ट्रेन का जल्द ट्रायल हो सके इसी के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारी रात दिन अपने काम में जुटे हुए हैं, जहां मेट्रो प्रोजेक्ट का काम 24 घंटे शहर में जारी है। वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। मेट्रो परियोजना के अंतर्गत भोपाल- इंदौर में ओरेंज लाइन और ब्लू लाइन का निर्माण किया जा रहा है। वहीं भोपाल- इंदौर मेट्रो परियोजना का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। भोपाल मेट्रो लाइन की लंबाई 31 किमी और लागत 7000 करोड़ है। हैं इंदौर मेट्रो लाइन की लंबाई भी 31 किमी और लागत 7500 करोड़ हैं।
इंदौर में पटरी पर दौड़ी मेट्रो ट्रेन.... pic.twitter.com/88TzBzW5d6
— Naman Matke (@Naman_matke) September 13, 2023
मेट्रो ट्रेन दौड़ने की तैयारी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है, जहां इंदौर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन रफ्तार पकड़ती नजर आएगी। इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट की बात करें तो सितंबर तक इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है, जहां धीरे-धीरे यह कोशिश कामयाब होती भी नजर आ रही है। मेट्रो ट्रेन के लिए स्टेशन बनाने की कवायद की जा रही है, जहां अब जल्द ही मेट्रो ट्रेन के लिए लाइन बिछने और मेट्रो ट्रेन दौड़ने की तैयारी है। इंदौर में मेट्रो ट्रेन शुरू हो जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इंदौर का विकास भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।
ये भी पढ़े- Indore news: 'अहिल्या उत्सव' में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ, देवी अहिल्या के पुण्य कामों को किया याद












Click it and Unblock the Notifications