Ujjain News: पुजारी परिवार ने महाकाल को बांधी राखी, सवा लाख लड्डूओं का लगा महाभोग

उज्जैन में रक्षाबंधन के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी को भस्म आरती में जनेऊ पाती पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डूओ का भोग लगाया गया।

प्रथम पूजन पंचामृत पूजन, श्रृंगार के बाद भगवान को भस्म अर्पित की गई। जिसके पश्यात भगवान श्री महाकालेश्वर जी को पुजारी परिवार द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखी बांधी गई। पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा भोग लगाकर आरती सम्पन्न की गई।

Ujjain

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि, परंपरा अनुसार यह भोग भस्म आरती पुजारी के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाता है। इसके पश्चात यह भोग मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों में वितरित किया जाता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन के नीचे स्थित हाल में मंदिर के पवित्र वातावरण में भोग के साथ-साथ भगवान श्री महाकालेश्वर जी हेतु राखी बनाई गई है। इस वर्ष महाकालेश्वर भगवान को शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा, संजय शर्मा, विकास शर्मा, मनोज शर्मा व समस्त जनेऊ पाती पुजारी परिवार के माध्यम से सवा लाख लड्डूओ का भोग अर्पित किया जा रहा है।

खजराना गणेश को बंधी सबसे बड़ी राखी

देश भर में रक्षाबंधन के पर्व का उत्साह देखने मिल रहा है, जहां बहने अपने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रही है। वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भगवान खजराना गणेश के लिए दुनिया की सबसे बड़ी राखी तैयार की गई है, जहां इस राखी को भगवान खजराना गणेश को अर्पित किया गया है। भगवान खजराना गणेश को अर्पित की गई यह राखी लगभग 169 वर्ग फीट यानी 13 बाय 13 वर्ग फीट की है। इस राखी के निर्माण में लगभग 10 से ज्यादा दिनों का वक्त लगा है, जहां इस राखी को शहर के कलाकारों ने कई दिनों की मेहनत के बाद तैयार किया है।

ये भी पढ़े- Indore News: खजराना गणेश को भेंट की 'दुनिया की सबसे बड़ी राखी', रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक होंगे दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+