Indore News: खजराना गणेश को भेंट की 'दुनिया की सबसे बड़ी राखी', रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक होंगे दर्शन
Rakshabandhan 2024: देश भर में रक्षाबंधन के पर्व का उत्साह देखने मिल रहा है, जहां बहने अपने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रही है। वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भगवान खजराना गणेश के लिए दुनिया की सबसे बड़ी राखी तैयार की गई है, जहां इस राखी को भगवान खजराना गणेश को अर्पित किया गया है।
भगवान खजराना गणेश को अर्पित की गई यह राखी लगभग 169 वर्ग फीट यानी 13 बाय 13 वर्ग फीट की है। इस राखी के निर्माण में लगभग 10 से ज्यादा दिनों का वक्त लगा है, जहां इस राखी को शहर के कलाकारों ने कई दिनों की मेहनत के बाद तैयार किया है।

श्री खजराना गणेश को रक्षाबंधन पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे बड़ी राखी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।विश्व प्रसिद्ध भगवान खजराना गणेश को सुख समृद्धि ऐश्वर्य एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु रक्षाबंधन पर इंदौर में बनी भव्य राखी रक्षाबंधन के दिन खजराना गणेश जी को अर्पित की जाएगी। राखी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम जो संदेश दिया था, उसको आगे बढ़ते हुए पर्यावरण को संरक्षण करने की भावना शेष राखी का निर्माण किया गया है। राखी के निर्माण में लोहे का बेस, थर्माकोल, वेलवेट कपड़ा, 101 मीटर रेशम की डोरी, थर्माकोल की गणेश प्रतिमा, प्रोफाइल शीट, आर्टिफिशियल प्लांट, फाइबर की पृथ्वी, रबर सॉल्यूशन रबर, वाटर कलर, आदि। राखी का वजन 125 किलो है। 15 कलाकारों द्वारा इस राखी को 10 दिन में तैयार किया गया है।

इसे बनाने वाली श्री विघ्नहर्ता गणेश भक्त समिति के संस्थापक राजेश बिड़कर व राहुल शर्मा ने बताया यह वर्ल्ड की सबसे बड़ी राखी कुल 169 वर्ग फीट यानी 13 बाय 13 वर्ग फीट की है, रक्षाबंधन के दिन दोपहर 3:00 बजे यह राखी खजराना गणेश जी को समर्पित की जाएगी। राखी में 10 नियमों को समझाया गया है कि, किस तरह मनुष्य अपने जीवन में इन 10 नियमों का अपने जीवन में पालन कर कैसे पर्यावरण को संरक्षित कर सकते है।
क्या है वह नियम-
1.ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए
2. अपने आसपास स्वच्छता रखे
3. एयर पॉल्यूशन नियंत्रित करें
4. वर्षा जल का संरक्षण करें
5. वन जीवो को बचाएं
6. बिजली बचाएं
7. प्लास्टिक का उपयोग न करें
8. पेड़ काटना बंद करें
9. कागज बर्बाद ना करें
10. खाना बर्बाद ना करें
ये भी पढ़े- Indore News: रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों ने मावे की जांच करवाई












Click it and Unblock the Notifications